Wed Mar 18, 2026 | Updated 08:17 AM IST
herzindagi
how to clean urine stains from toilet seat

Toilet Seat Cleaning Tips: टॉयलेट सीट पर जमे पीले जिद्दी दाग हो सकते हैं गायब, बस 5 मिनट के लिए लगाएं यह 1 चीज

टॉयलेट सीट पर जमे पीले और जिद्दी दागों से परेशान हैं? अपनाएं यह आसान घरेलू नुस्खा, बस 5 मिनट के लिए लगाएं यह 1 सफेद चीज और दोबारा से वापस पाएं सफेद चमक। नीचे लेख में पढ़े केमिकल फ्री और सस्ता तरीका कैसे करें इस्तेमाल?
Editorial
Updated:- 2026-03-17, 13:39 IST

Toilet Seat Cleaning Hacks: बाथरूम घर का ऐसा कोना होता है, जिसका इस्तेमाल बच्चे, बड़े और बुजुर्ग हर कोई करता है। रोजाना यूज होने के कारण सफेद सीट का रंग भी फीका पड़ जाता है। अगर इसे हफ्ते में 1-2 बार साफ न किया जाए, तो चमचमाती सीट पीली पड़ जाती है। कई बार तो इससे आने वाली तेज बदबू पूरे घर के माहौल को घर कर देती है।

बाथरूम की साफ-सफाई में मुश्किल का काम टॉयलेट सीट पर जमे पीले और जिद्दी दागों को हटाना होता है। अक्सर पानी में नियमित सफाई की कमी के कारण ये दाग इतने सख्त हो जाते हैं कि साबुन या लिक्विड से साफ नहीं होते।

अगर आपके घर का टॉयलेट सीट पीला हो रखा है, तो आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी सस्ती चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 2 मिनट रगड़कर इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

टॉयलेट सीट पर जमे पीले दागों को कैसे हटाएं?

how-to-clean-yellow-toilet-seat-1761900920554 (1)

टॉयलेट सीट पर लगे पीलेपन को हटाने के लिए आप नमक और बेकिंग सोडा का पेस्ट इस्तेमाल कर सकती हैं। बेकिंग सोडा गंदगी हटाने और नमक स्क्रब की तरह काम करता है।

इसे भी पढ़ें- Toilet Cleaning Tips: टॉयलेट का दरवाजा खोलते ही आती है बदबू? घर पर बनाएं यह नेचुरल फ्रेशनर, मिनटों में दूर होगी दुर्गंध

कैसे इस्तेमाल करें?

  • एक कटोरी में दो चम्मच नमक और दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
  • इस पाउडर को गीली टॉयलेट सीट और अंदरूनी हिस्सों पर छिड़क दें।
  • इसे 2 से 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ब्रश से रगड़कर फ्लश कर दें।

टॉयलेट सीट पर जमे जिद्दी यूरिन के दाग को कैसे हटाएं?

अगर सीट पर यूरिन के दाग जमा हो गए हैं, तो इन्हें हटाने के लिए नमक के साथ नींबू के रस का इस्तेमाल करें। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड जिद्दी दागों और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।

कैसे इस्तेमाल करें?

  • इसके लिए दाग वाली जगह पर थोड़ा सा नमक डालें और उसके ऊपर नींबू का रस निचोड़ दें।
  • नींबू के छिलके से ही उस जगह को रगड़ें।
  • कुछ ही देर में आप देखेंगे कि पीलापन गायब होने लगा है।
  • यह तरीका टॉयलेट से आने वाली बदबू को भी दूर करता है।

टॉयलेट सीट पर जमे पानी के दाग को कैसे हटाएं?

how-to-prevent-yellow-stains-in-toilet-1769075100525

अगर पानी बराबर सीट पर पड़ रहा है, तो ऐसे में इस पर कैल्शियम की सफेद परत जमा होने लगती है। इसे हटाने के लिए आप नमक और सफेद सिरका का इस्तेमाल कर सकती हैं।

कैसे इस्तेमाल करें?

  • इसके लिए आधा कप सिरके में दो बड़े चम्मच नमक मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर दागों पर छिड़कें। 
  • 2-3 मिनट बाद ब्रश से हल्का रगड़ें।
  • इससे न सिर्फ दाग साफ होंगे बल्कि सीट में एक नई चमक भी आएगी।

इसे भी पढ़ें- Washing Machine Cleaning Tips: वॉशिंग मशीन के अंदर की गंदगी को इन आसान टिप्स से करें साफ, कपड़े भी दिखेंगे एकदम नए जैसे

टॉयलेट सीट पर जमे दागों को हटाने के लिए ऊपर लेख में बताए गए तरीके अपना सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।