
Uses Of Vinegar In Home: विनेगर, जिसे कई लोग सिरके के नाम से भी जानते हैं। विनेगर को कई लोग कुकिंग में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक ऐसी चीज है, जिसे सिर्फ कुकिंग में ही नहीं, बल्कि कई मुश्किल कामों को आसान बनाने के लिए भी किया जाता सकता है।
सिरके का इस्तेमाल सिर्फ चाऊमीन, नूडल्स जैसी चीजों को स्वादिष्ट बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि इसके इस्तेमाल से गार्डन, दाग हटाने से लेकर अन्य कई बेहतरीन कामों में किया जा सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको सिरके का कुछ बेहतरीन इस्तेमाल बताने जा रहे हैं, जिससे रोजमरा के कई कामों को सिर्फ 5 मिनट के अंदर आसान बना सकते हैं।

यह अमूमन देखा जाता है कि खाना खाते समय या फिर चाय-कॉफ़ी पीते समय कपड़े में दाग लग जाता है। दाग लगाने की वजह से कई बार कपड़े खराब भी हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपके भी पसंदीदा कपड़े में सब्जी या चाय-कॉफ़ी के दाग लग गए हैं, तो सिरके के इस्तेमाल से चंद मिनटों में साफ कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
इसे भी पढ़ें: इन हैक्स की मदद से मिनटों में करें घर की सफाई

सिरके का इस्तेमाल सिर्फ कपड़े में लगे दाग को हटाने के लिए ही नहीं, बल्कि गार्डन की कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से पौधे में लगाने वाले कीड़ों को दूर भगाने से लेकर खाद के रूप में भी इस्तेमला कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-

सिरके के इस्तेमाल से अंडे को खराब होने से भी बचा सकते हैं। जी हां, अगर अंडा उबालते समय बार-बार ब्रेक हो जाता है, उसे ब्रेक होने से बचा सकते हैं। इसलिए जब अंडे को पानी में उबलने के लिए डालें और जब अड़े ब्रेक होने लगे तो पानी में 1-2 चम्मच सिरके को डाल सकते हैं। पानी में सिरके को डालने से अंडे ब्रेक नहीं होंगे।
इसे भी पढ़ें: House Cleaning Hacks: इस 1 चीज से हफ्तों तक चमकेगा आपका घर, जानें धूल हटाने का सबसे अच्छा तरीका
सिरके का इस्तेमाल सिर्फ दाग, गार्डन और अंडे ब्रेक होने में ही नहीं, बल्कि अन्य कई कामों में भी कर सकते हैं। सिरके के इस्तेमाल से नाली या सिंक में लगने वाले ड्रेन फ्लाई की समस्या को भी दूर कर सकते हैं। इसके अलावा घर में लगने वाले कीड़ों को दूर भगाने के लिए भी सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।