Tue Apr 21, 2026 | Updated 05:55 AM IST
What to do with soap leftover pieces

Leftover Soap Reuse Ideas: साबुन के टुकड़ों से सुलझेंगी घर की ये बड़ी मुश्किलें, बस ऐसे करें इस्तेमाल

What To Do With Soap Leftover Pieces: क्या आप साबुन के टुकड़ों को बेकार समझती हैं और उन्हें कूड़ें में फेंक देती है? साबुन के ये छोटे-छोटे टुकड़े आपके घर के कई बड़े कामों को आसान बना सकते हैं। नीचे पढ़ें-
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 15:52 IST

Soap Reuse Ideas: अक्सर जब साबुन घिसकर छोटा हो जाता है, तो उसे इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे में अधिकतर लोग इसे बेकार समझकर बाथरूम के रैक पर या कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि साबुन के ये छोटे-छोटे टुकड़े आपके घर के कई बड़े कामों को आसान बना सकते हैं? फिर चाहे वह किचन की सफाई हो या फिर कपड़ों की देखभाल। अगर आपके घर में भी साबुन के छोटे-छोटे टुकड़े पड़े हैं, तो इन्हें वेस्ट समझने के बजाय इकट्ठा करके रख लें। आज के इस लेख में हम आपको साबुन के स्मार्ट रियूज तरीके बताने जा रहे हैं।

चींटियों को दूर रखने के लिए करें इस्तेमाल

अगर आपके किचन या घर में चींटियों का आतंक बढ़ गया है, तो आप साबुन के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए जहां पर चींटियां हैं, वहां साबुन से लाइन या फिर कद्दूकस करके इसका छिड़काव कर दें। ऐसा करके आप इनसे छुटकारा पा सकती हैं।

दीमक की दवा के लिए करें साबुन के टुकड़े का इस्तेमाल

how-to-get-rid-of-termites-1747828620994

दीमक भगाने के लिए साबुन का इस्तेमाल कारगर घरेलू नुस्खा है। इसके लिए एक कप पानी में लिक्विड सोप या साबुन के टुकड़ों को घोलकर गाढ़ा घोल बनाएं। अब इसे स्प्रे बोतल में भरकर दीमक वाली जगह पर छिड़कें।

दरवाजे के कब्जे या बैग की चैन को ठीक करना

jacket-zipper-repair-hacks

अक्सर पुरानी जैकेट, बैग या जींस की चैन फंसने लगती है और काफी जोर लगाने पर भी नहीं खुलती। ऐसे में साबुन का छोटा सा टुकड़ा कमाल दिखा सकता है।

इसके लिए बस सूखी चैन के दांतों पर साबुन के टुकड़े को धीरे-धीरे रगड़ें और चैन को दो-तीन बार ऊपर-नीचे करें। साबुन लुब्रिकेंट का काम करता है, जिससे चैन मक्खन की तरह चलने लगती है।

अगर आपके घर के दरवाजों या खिड़कियों के कब्जे चरमराने की आवाज कर रहे हैं, तो उन पर गीला साबुन रगड़ दें। ऐसा करने से कुछ ही देर में आवाज तुरंत बंद हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- X-Ray Report Reuse Idea: 20 रुपये में बेकार पड़े एक्स-रे रिपोर्ट से बनाएं चूड़ी बॉक्स, बाजार से नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत

कपड़ों को महकाना के लिए करें साबुन का इस्तेमाल

how-to-remove-smell-from-cupboard-1750344783419

सर्दी हो या गर्मी कपड़ों से बदबू आना आम है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले स्प्रे खरीद कर लाते हैं, लेकिन आप इसके बजाय साबुन के टुकड़े का यूज कर सकती हैं।

अलमारी या जूतों के रैक से नमी की वजह से दुर्गंध आने लगी है, तो साबुन के सूखे टुकड़ों को एक मलमल के कपड़े में बांधकर वहां रख दें।

सिलाई चॉक की जगह करें साबुन का इस्तेमाल

अगर आप सिलाई का शौक रखते हैं, तो साबुन के टुकड़े को चाक की तरह इस्तेमाल करें। कपड़ों पर निशान लगाने के लिए यह दर्जी वाले चाक से बेहतर काम करता है क्योंकि इसे धोते ही निशान आसानी से निकल जाता है और कपड़ा गंदा नहीं होता।

बगीचे में करें साबुन के टुकड़े का इस्तेमाल

how to use soap in garden

अगर आपके बगीचे में लगे पेड़-पौधे में कीड़े लग गए हैं, तो साबुन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए साबुन को पानी में घोलें और अब इस पानी का हल्का छिड़काव एक असरदार कीटनाशक के रूप में काम करता है। बस ध्यान रहे कि साबुन बहुत ज्यादा हार्ड न हो।

इसे भी पढ़ें- अरे रुकिए! मत फेंकिए कपड़े धोने वाले साबुन के बचे हुए टुकड़े, ऐसे करें इस्तेमाल... घर के हर एक क्लीनर की कर देगा छुट्टी

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या साबुन के टुकड़ों से कीड़ों को भगा सकते हैं?
जी हां, तेज खुशबू वाले साबुन के टुकड़े अगर आप सिंक के नीचे या कोनों में रखते हैं, तो उनकी गंध से छोटे कीड़े-मकौड़े दूर रहते हैं।
साबुन के टुकड़े से बर्तन धुलने वाला क्लीनर कैसे बनाएं?
साबुन के टुकड़े से बर्तन धुलने वाला क्लीनर बनाने के लिए इसे कद्दूकस करें। अब इसमें नींबू का रस, सिरका और बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
साबुन के टुकड़े से हैंडवॉश कैसे बनाएं?
साबुन के टुकड़े से हैंडवॉश बनाने के लिए इन्हें कद्दूकस करें और इसमें ग्लिसरीन और फ्रेग्नेंस वाला तेल मिलाएं।
साबुन के टुकड़े से बगीचे के लिए फर्टिलाइजर कैसे बनाएं?
साबुन के टुकड़े से बगीचे के लिए फर्टिलाइजर बनाने के लिए इसे पीसकर पानी में घोलें और छिड़कें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।