Fri Mar 20, 2026 | Updated 01:40 AM IST
herzindagi
Leftover Soap Scraps Hacks

Leftover Soap Reuse Hack: साबुन के टुकड़े को न समझें बेकार, किचन के मुश्किल कामों का हैं परमानेंट इलाज

Soap Scraps Reuse Ideas: क्या आप बाथरूम या रसोई में इस्तेमाल होने वाले साबुन के टुकड़े को बेकार समझकर कूड़ेदान में डाल देती हैं? रुकिए! चिपचिपे डिब्बे हों या अटकती हुई दराज तक ये छोटे टुकड़े हर मर्ज की दवा है। नीचे लेख में जानें इनके कमाल के जुगाड़।
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 15:13 IST

Leftover Soap Scraps Reuse Hacks:नहाने वाला साबुन या फिर कपड़े धुलने वाला, इस्तेमाल करते-करते ये घिस जाते हैं। इसके बाद इन्हें यूज करना मुश्किल भरा काम होता है। अब ऐसे में अमूमन लोग इसे उठाकर इधर-उधर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन छोटे टुकड़ों की मदद से किचन के कई मुश्किम काम को चुटकी में आसान बना सकती हैं, जिनके लिए आप बाजार से महंगे क्लीनर खरीद कर लाती हैं?

अगर आप इनके कमाल के हैक्स के बारे में जान जाएंगी, तो इन्हें फेंकने के बजाय संभालकर रखना शुरू कर देंगी। नीचे लेख में जानें किचन के किन कामों में साबुन के टुकड़े परमानेंट इलाज हैं?

चिपचिपे बर्तनों और सिंक की सफाई में करें इस्तेमाल

leftover soap uses  in kitchen

किचन के सिंक में अक्सर बर्तनों का तेल और गंदगी जम जाती है। ऐसे में साबुन के इन बचे हुए टुकड़ों को पुराने मोजे में डालें और उसे गांठ बांध दें।

अब इसे सिंक रगड़ने के लिए इस्तेमाल करें। साबुन का झाग और चिकनाई सिंक को एकदम नया जैसा चमका देगी। इसके अलावा, अगर किसी बर्तन में जिद्दी दाग लग गए हैं, तो इन टुकड़ों को पानी में घोलकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- अरे रुकिए! मत फेंकिए कपड़े धोने वाले साबुन के बचे हुए टुकड़े, ऐसे करें इस्तेमाल... घर के हर एक क्लीनर की कर देगा छुट्टी

किचन कैबिनेट और टाइल्स की गंदगी को हटाने में करें इस्तेमाल

kitchen-tiles-cleaning-tips-1773303894954

किचन की टाइल्स और कैबिनेट पर खाना बनाते समय तेल और धुएं की लेयर जम जाती है। इसके लिए आप साबुन के टुकड़ों का एक क्लींजिंग स्प्रे बना सकती हैं।

इसके लिए एक बोतल में गर्म पानी लें और उसमें साबुन के छोटे टुकड़ों और फिटकरी को डालकर अच्छी तरह हिलाएं। साबुन जब घुल जाए, तो इसे टाइल्स पर स्प्रे करें और 5 मिनट बाद स्क्रब से साफ कर दें। यह तरीका महंगे किचन क्लीनर से कहीं ज्यादा कारगर है।

किचन की कैंची और चाकू की धार तेज करने के लिए करें इस्तेमाल

soap-reuse-ideas-1752645208269

अगर आपकी किचन की कैंची या चाकू चलते समय अटक रहे हैं या फिर धार कम हो रही है, तो साबुन के एक सूखे टुकड़े पर कैंची या चाकू को कुछ बार रगड़ें।

साबुन लुब्रिकेंट की तरह काम करता है, जिससे जंग साफ होता है और ये चीजें पहले की तुलना में ज्यादा स्मूथ चलने लगते हैं।

किचन दराज अटकने की समस्या को दूर करने में करें इस्तेमाल

best-kitchen-drawer-organizer

किचन में लकड़ी की दराजें अक्सर नमी के कारण अटकने लगती हैं या उन्हें खोलने-बंद करने में जोर लगाना पड़ता है। ऐसे में साबुन के सूखे टुकड़े को दराज के किनारों और रेलिंग पर रगड़ें। इससे दराजों का फ्रिक्शन कम हो जाएगा और वे बिना आवाज किए आसानी से खुलने-बंद होने लगेंगी।

इसे भी पढ़ें- Leftover Soap Reuse Ideas: साबुन के टुकड़ों से सुलझेंगी घर की ये बड़ी मुश्किलें, बस ऐसे करें इस्तेमाल

साबुन के टुकड़ों को स्टोर कर आप किचन की इन समस्याओं को चुटकी में दूर कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
साबुन के बचे हुए टुकड़े से कैसे किचन की सफाई करें?
साबुन के बचे हुए टुकड़े से किचन स्लैब पर लगे जिद्दी दाग को हटाने के लिए इन्हें गरम पानी में मिलाएं और छिड़कें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।