Fri Mar 20, 2026 | Updated 03:18 AM IST
herzindagi
image

सिर्फ तरबूज के छिलके भी चमका सकते हैं किचन टाइल्स, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

अगर आप अपनी किचन की टाइल्स को नेचुरल तरीके से क्लीन करना चाहती हैं तो ऐसे में तरबूज के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-04-19, 17:33 IST

गर्मी के मौसम में तरबूज सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है। तरबूज गर्मी में आपको ठंडक देने के साथ-साथ बॉडी हाइड्रेशन का ख्याल भी रखता है। आमतौर पर, यह देखने में आता है कि लोग तरबूज खाने के बाद उसका छिलका ऐसे ही कचरे में फेंक देते हैं, जबकि यह क्लीनिंग में कई तरह से मददगार साबित हो सकता है। जी हां, तरबूज के छिलके किचन की टाइल्स को चमकाने में काम आ सकता है।

तरबूज़ के मोटे सफेद छिलके में हल्की खुरदराहट होती है और ये पानी व हल्के नेचुरल एसिड से भरपूर होता है, जो रसोई की टाइल्स से चिकनाई, दाग-धब्बे और गंदगी साफ करने में मदद करता है। क्लीनिंग का यह तरीका बिल्कुल फ्री और नेचुरल है। केमिकल फ्री होने की वजह से आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि तरबूज के छिलकों की मदद से आप किचन टाइल्स की सफाई किस तरह कर सकती हैं-

किचन टाइल्स को साफ करने में तरबूज़ का छिलका किस तरह मददगार है

water melon peel

तरबूज का छिलका कूड़ा नहीं होता, बल्कि आप इसके सफेद हिस्से से किचन टाइल्स को साफ कर सकती हैं। यह किचन टाइल्स की लाइट क्लीनिंग में मददगार है-

  • इसमें नेचुरल पानी होता है जो चिकनाई और गंदगी को ढीला करता है।
  • इसमें हल्के एसिड्स होते हैं जो तेल और मैल को हटाने में मदद करते हैं।
  • इसका टेक्सचर थोड़ा-सा खुरदुरा होता है, जिसकी मदद से टाइल्स को साफ करना आसान हो जाता है।

ये भी पढ़ें: किचन टाइल्स के चिपचिपेपन को साफ करने के लिए बेहद कारगर है ये पाउडर

तरबूज के छिलके से किचन टाइल्स कैसे साफ करें

kitchen tiles

तरबूज के छिलके की मदद से किचन टाइल्स साफ करने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी। 

आवश्यक सामग्री-

  • मोटे वाले तरबूज़ के छिलके
  • सॉफ्ट स्क्रब या कपड़ा
  • थोड़ा बेकिंग सोडा
  • पानी

साफ करने का तरीका-

  • सबसे पहले तरबूज के छिलके को ऐसे साइज में काटो, जो हाथ में आसानी से आ जाए।
  • अब तरबूज के छिलके के सफेद वाला हिस्सा टाइल्स पर रगड़ो, खासकर जहां तेल-ज्यादा हो जैसे स्टोव या
  • सिंक के पास।
  • अगर तेल ज्यादा है, तो थोड़ा बेकिंग सोडा छिलके या टाइल्स पर डाल दो और फिर रगड़ो। इसे 1-2 मिनट के
  • लिए ऐसे ही छोड़ दो।
  • अब एक गीला कपड़ा लेकर उससे साफ कर दो। टाइल्स एकदम ताज़ा और हल्की चमक वाली लगेंगी।
  • अगर लगे कि थोड़ा चिपचिपा हो गया है, तो एक बार दोबारा पानी से भी पोंछ सकती हैं।

इन टिप्स का रखें ध्यान

जब आप तरबूज के छिलकों से किचन टाइल्स की सफाई कर रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। 

  • हमेशा छिलकों को ताज़ा ही इस्तेमाल करें। सूखने पर ये बेकार हो जाते हैं और फिर उतनी अच्छी सफाई नहीं
  • होती है।
  • ये तरीका हल्की सफाई या रोज़ की देखभाल के लिए बढ़िया है, लेकिन ज़्यादा गंदगी में यह असरदार नहीं है।
  • तरबूज का छिलका सिरेमिक टाइल्स पर अच्छे से काम करता है, लेकिन बहुत खुरदरी या ज्यादा चिकनाई
  • वाली जगहों के लिए सही नहीं है।

ये भी पढ़ें: इस एक घोल से चमकाएं किचन की गंदी और चिपचिपी किचन टाइल्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।