
हमें लगता है कि जिस किचन में हम काम करते हैं, वहां पर फाइनल की तेज खुशबू आ रही है तो वह पूरी तरह से कीटाणुमुक्त है और किचन अच्छे से साफ हो गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन एक ऐसी जगह है, जहां पर हम न केवल खाना बनाते हैं बल्कि खाना रखा भी होता है। तेज केमिकल वाले क्लीनर का इस्तेमाल करने से ये बैड क्लीनिंग की श्रेणी में आ सकता है। जहां बाजार में मिलने वाले ज्यादातर फेनेल और फ्लोर क्लीनर में फेनोल', 'अमोनिया' और 'थैलेट्स' जैसे तत्व पाए जाते हैं जो अगर शरीर में चले जाते हैं तो पाचन तंत्र को बिगाड़ने के साथ-साथ गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में इन केमिकल्स की जगह यदि प्राकृतिक तरीके का इस्तेमाल किया जाए तो किचन को अच्छे से क्लीन किया जा सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किचन में केमिकल का प्रयोग क्यों नहीं करना चाहिए और इसे साफ करने के सुरक्षित नेचुरल ऑप्शंस क्या हैं। पढ़ते हैं आगे...
जब आप स्लैब को फिनाइल से पोंछते हैं और फिर इस पर सब्जी काटते हैं या रोटी बेलते हैं तो केमिकल सीधे खाने में मिल जाते हैं। तेज गंध वाले क्लीनर हवा में हानिकारक कण छोड़ते हैं जिससे अस्थमा या एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है। इन केमिकल्स के सीधे संपर्क में आने से हाथों की त्वचा रुखी हो जाती है और रैशेज बढ़ने लगते हैं।
-1769161580633.jpg)
बता दें कि आप एक स्प्रे बोतल में आधा पानी और आधा सिरका मिला है। इसमें नींबू के छलके डाल दें ताकि अच्छी खुशबू आए। इस स्प्रे को छिड़क कर साफ करें। इससे किचन से मक्खियां भी दूर रहती हैं।
इसे भी पढ़ें - सैलरी हाइक की बात करने से डरते हैं? इन 5 शब्दों का करें इस्तेमाल, बॉस भी नहीं कर पाएंगे मना
किचन को साफ करने में बेकिंग सोडा, नींबू का रस बहुत उपयोगी है। बेकिंग सोडा और नींबू के रस को मिलाएं और बने मिश्रण का छिड़काव करें। इससे अलग-अलग दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा छिड़कें और ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस डाल दें। 5 मिनट बाद साफ कर लें। ऐसा करने से दाग दूर होंगे और स्लैब भी चमक जाएगी।
-1769161599439.jpg)
नोट - बता दें की सफाई का मतलब चमक नहीं होता बल्कि सुरक्षा भी है। ऐसे में किचन में आप फिनाइल की जगह प्राकृतिक क्लीनर का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें - साइबर शिकायत के लिए कौन-से दस्तावेज हैं जरूरी? रिपोर्ट दर्ज करने से पहले तैयार रखें ये लिस्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।