
टॉयलेट सीट एक हफ्ते में ही पीली नजर आने लगती है। अगर आप इसकी सफाई नहीं करेंगी, तो इसका दाग धीरे-धीरे इतना ज्यादा गहरा होता जाएगा कि इसे महंगे से महंगे क्लिनर से भी साफ करना मुश्किल हो जाएगा। इसी चलते कुछ लोग हर हफ्ते वीकेंड वाले दिन इसकी सफाई करते हैं। हालांकि, कई लोग केवल सीट की सफाई पर ध्यान देते हैं और किनारों की सफाई करना भूल जाते हैं। हर रोज यूरिन की बूंदें किनारों पर गिरती रहती है और ब्रश इन किनारों तक पहुंच नहीं पाता, जिससे धीरे-धीरे गंदगी जमा होती रहती है और यह पीली पड़ने लगती है। ऊपर से अगर बाथरूम साफ दिखाई भी दे रहा है, तो क्या हुआ अगर आप झूक कर देखेंगी, तो टॉयलेट सीट के कोने गंदे होते हैं। अगर काफी समय से आपने सीट के कॉर्नर की सफाई पर ध्यान नहीं दिया है, तो यह जल्दी साफ नहीं होने वाला। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको क्लिनींग के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से पीलापन साफ कर लेंगी।
सिरका (Vinegar) और बेकिंग सोडा- अगर पीलापन साफ करना मुश्किल हो रहा है, तो इसके लिए आपको टिप्स फॉलो करना होगा। बेकिंग सोडा और सिरका का कॉम्बिनेशन पीलेपन को जड़ से खत्म कर देता है। इसे यूज करने के लिए आपको पूरी रात सफेद सिरका और बेकिंग सोडा पीलेपन के दाग पर डालकर छोड़ देना है। इसके बाद सुबह आप ब्रश की मदद से साफ करें। आप देखेंगी की दाग साफ करने के लिए आपको ज्यादा नहीं रगड़ना होगा।
यह भी देखें- टॉयलेट सीट नीचे से हो गई है पीली, तो इन 3 चीजों की मदद से हो जाएगी चकाचक

इस टिप्स को आपको लगभग हफ्ते में 3 से 4 बार करना होगा। इससे यह आसानी से साफ हो जाएगा। यह एक नेचुरल क्लींजर है। इसे यूज करने के लिए सबसे पहले आपको सीट के किनारों पर आधे कटे नींबू को रगड़ना है। अगर आप हाथों का यूज नहीं करना चाहती हैं, तो नमक और नींबू का घोल तैयार करके सीट के पीलेपन वाले निशान पर डालें। इसे 3 से 4 घंटे छोड़ने के बाद ब्रश की मदद से रगड़ें। आपको हफ्ते में 3 बार ऐसा करना होगा। इससे पीलापन खत्म हो जाएगा। यह टॉयलेट सीट साफ करने का अच्छा तरीका है।
यह भी देखें- टॉयलेट सीट पर लगे दाग को निकालने के लिए किचन की इन चीजों का करें इस्तेमाल

इसके लिए आपको रात में सफाई करनी होगी। रात में आप को भी डिटर्जंट पाउडर का गाढ़ा घोल तैयार करें और पीलेपन के दाग पर डालकर छोड़ दें। इसके बाद सुबह आप गर्म पानी धीरे-धीरे डालें और ब्रश की मदद से रगड़ें। हफ्ते में से 3 बार ऐसा करने से दाग आसानी से साफ हो जाएगा। यह टॉयलेट सीट साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है।

यह जुगाड़ भी कई लोग करते हैं। टॉयलेट सीट के कॉर्नर साफ करने के लिए आपको सीधा कोल्ड ड्रिंक को निशान पर डालना है और फिर ब्रश की मदद से इसे तुरंत रगड़ना शुरू करना है। कोल्ड ड्रिंक डालते ही आप देखेंगी कि फर्श पर झाग बनने लगता है। जब झाग बन रहा हो, तभी ब्रश से रगड़ना है, लेट नहीं करना है। इससे पीला दाग तुरंत साफ हो जाएगा।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।