
कचरे का डिब्बा अगर गंदा नजर आता है, तो इसकी रोज-रोज सफाई करने में अच्छा नहीं लगता। कचरे का डिब्बा हर घर की जरूरत है और अगर इसे रोज साफ न करें, तो इसमें कचरे का निशान बनने लगता है। कई लोग हफ्ते में एक-दो बार डिब्बे को साफ करते हैं, जिसके चलते कई दिनों तक कचरा डिब्बे में रखा रहता है और निशान बना देता है। डिब्बा धोने के बाद भी उस पर लगे निशान साफ नहीं होते। अगर आपके घर के कचरे के डिब्बे का हाल भी कुछ ऐसा है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कचरे के डिब्बे का निशान साफ करने के आसान टिप्स विस्तार से बताएंगे।
सबसे पहले- सबसे पहले आपको डिब्बे को पूरी तरह से साफ कर लेना है। कचरा बाहर निकालने के बाद भी कई बार इसमें गंदगी चिपकी रहती है। इसे पानी से साप कर लें या तो इसे सीक वाली झाड़ू की मदद से गंदगी निकाल लें। आप पानी से इसे एक से 2 बार धोकर साफ करेंगी, तो भी इसकी गंदगी साफ हो जाएगी। कचरा साफ होने के बाद इसे उल्टा करके रख दें, क्योंकि गीले डिब्बे पर क्लीनिंग की चीजें सही से काम नहीं करेगी।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है सिर्फ एक चम्मच नमक से आपके घर का कितना काम हो सकता है?

अब आपको साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल करना है। यह जिद्दी दाग साफ करने के लिए अच्छा होता है। इसके लिए पहले आप दाग पर अच्छी मात्रा में बेकिंग सोडा डालें। 10 मिनट रुकने के बाद सिरका डालें। आप देखेंगी कि दोनों को डालने के बाद झाग बनने लगा है। इसे डालने के बाद आप आधे घंटे तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। लगभग 30 मिनट बाद आप इसे स्क्रब य ब्रश की मदद से रगड़ें। अब इसे साफ पानी से धो लें। इससे कचरे का निशान और बदबू दोनों साफ हो जाएगा। बेकिंग सोडा का सही इस्तेमाल आपको पता होगा, तो आप कई चीजें साफ कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- घर के डस्टबिन में लगा कचरे का दाग मिनटों में हो जाएगा साफ, बस करें यह उपाय
अगर सिरका और बोकिंग सोडा से निशान साफ नहीं हुआ है, तो आप ब्लीच लगा सकती हैं। इसके लिए आपको 1 बाल्टी पानी में 1 कप ब्लीच मिलाना है। घोल को डिब्बे में डालकर 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देना है। इसके बाद इसे ब्रश की मदद से रगड़ें। अब इसे साफ पानी से धो ले और धूप में सुखा दें। इस तरह से निशान साफ करना और भी ज्यादा आसान हो जाता है। यह निशान साफ करने का अच्छा तरीका है।
इन चीजों के अलावा आप नींबू और नमक, डिशवॉश लिक्विड और गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।