
किचन की सफाई में सबसे बड़ा काम होता है एग्जॉस्ट फैन और छत के पंखों पर जमी उस जिद्दी काली चिकनाई को साफ करना, जो रसोई के लुक को खराब कर सकती है। खाना बनाते वक्त उठने वाला तेल और धुआं जब पंखों की पंखुड़ियों पर चिपक जाता है, तो वह एक कैली सख्त परत बना लेता है, जिसे साधारण साबुन या पानी से रगड़कर साफ करना बिल्कुल नामुमकिन होता है। कई बार तो घंटों मेहनत करने के बाद भी पंखे चिपचिपे ही रह जाते हैं, लेकिन अब आपको अपनी पावर वेस्ट करने की जरूरत नहीं है। एक खास घरेलू घोल की मदद से आप बिना रगड़े मिनटों में इस कालिख को पिघला सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एग्जॉस्ट फैन पर क्यों जमती है काली चिकनाई और कैसे दूर करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
किचन में लगा एग्जॉस्ट फैन गरम हवा और धुएं को बाहर निकालने का काम करता है। जब हम तड़का लगाते हैं या तेल में कुछ तलते हैं, तो तेल के छोटे-छोटे कण भाप के साथ ऊपर उठते हैं।

एग्जॉस्ट फैन की पंखुड़ी जब तेजी से घूमती हैं, तो वे हवा में मौजूद तेल के कणों को सोख लेती हैं।
समय के साथ इस तेल पर रसोई की धूल और गंदगी चिपकती जाती है, जो पंखे के गर्म होने के कारण सूखकर एक सख्त काली चिकनाई का रूप ले लेती है। यह न केवल देखने में खराब लगता है, बल्कि पंखे की रफ्तार को भी धीमा कर देता है।
इसे भी पढ़ें - कूलर दे रहा है उमस वाली गर्मी? घास बदलने की जरूरत नहीं, पानी के टैंक में डालें ये 1 चीज; बर्फ जैसी ठंडी मिलेगी हवा
पंखों को शीशे जैसा चमकाने के लिए आपको बाजार के महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही बेकिंग सोडा, सिरका और डिश वॉश लिक्विड का पेस्ट तैयार करें।

नोट - सफाई शुरू करने से पहले पंखे का स्विच बंद करें और हो सके तो उसका प्लग निकाल दें। गीले हाथों से बिजली के तारों को बिल्कुल न छुएं।
इसे भी पढ़ें - खुशबू से महकेगा कोना-कोना, महंगे एयर फ्रेशनर छोड़ें; घर पर बनाएं ये 2 कुदरती चीजें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।