Sun Mar 8, 2026 | Updated 03:59 AM IST
herzindagi
how to clean kitchen exhaust fan in minutes without making your house dirty

किचन के एग्जॉस्ट फैन की सफाई में नहीं लगेगा ज्यादा समय, अपनाएं ये 10 मिनट वाला सीक्रेट तरीका

तेल में तड़का लगाते समय जो धुआं उठता है या पराठा बनाते समय जब किचन में बहुत ज्यादा धुआं हो जाता है, तब किचन में एग्जॉस्ट फैन ही होता है, जो मिनटों में धुएं को बाहर निकाल देता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-07, 11:20 IST

किचन का एग्जॉस्ट फैन, चाहे गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम यूज होता है। भले ही सर्दियों में घर के सभी पंखे बंद हो, लेकिन एग्जॉस्ट फैन के साथ ऐसा नहीं है। किचन में गैस चूल्हा से होने वाला तड़का, भाप, मसालों की खुशबू और कभी-कभी धुआं निकालने के लिए हमेशा इसका इस्तेमाल होता ही रहता है। इसकी जरूरत उन घरों में ज्यादा होती है, जहां रसोई छोटी हो या खिड़की न हो। जितना ज्यादा इसका इस्तेमाल होता है, उतना ही जल्दी यह गंदा भी होता है। अगर आप इसकी सफाई नहीं करेंगी, तो इसमें फंसने वाली गंदगी, उड़कर खाने में आ जाती है। हालांकि, अक्सर एग्जॉस्ट फैन के सफाई में लगने वाले समय की वजह से महिलाएं, इसकी सफाई में आलस करती हैं। अगर आपको भी एग्जॉस्ट फैन की सफाई करनी हैं और यह आपको मुश्किल काम लग रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसका सफाई के जरूरी टिप्स विस्तार से बताएंगे।

कैसे करें सफाई?

  • अगर आपका किचन एग्जॉस्ट फैन को मिनटों में साफ करना चाहती हैं, तो भी आपको महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं पड़ने वाली।
  • सफाई करने से पहले सबसे पहले बिजली का स्विच बंद कर दें।
  • इसके बाद एक बाउल में गर्म पानी लें।
  • पानी में आपको 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिलाना है।
  • अगर आपके बाद बेकिंग सोडा नहीं है, तो इसकी जगह आप कोई भी शैंपू लो सकती हैं।
  • इसके बाद एक पुराना ब्रश या टूथब्रश लें।
  • अब आपको एग्जॉस्ट फैन घोल वाले पानी से गीला करना है।
  • धीरे-धीरे इस घोल और ब्रश की मदद से जाली और पंखों पर हल्के हाथ से रगड़ें।
  • इस तरह से आपको एग्जॉस्ट फैन साफ करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

quick kitchen fan cleaning methods

कपड़े की मदद से साफ करें

अगर आप कम समय में एग्जॉस्ट फैन को साफ करना चाहती हैं, तो आपको कपड़े की मदद से साफ करना चाहिए। कपड़े को हाथों में कवर करे और ध्यान से पत्तियों का साफ करें। कपड़े की मदद से पत्तियां आसानी से साफ हो जाएंगी। ब्रश की मदद से आपको समय ज्यादा लग सकता है, लेकिन कपड़ों की मदद से इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा। ध्यान रखें कि वायर पर पानी न जाए।

quick kitchen fan cleaning methods

पत्तियों पर पानी डालें

जो एग्जॉस्ट फैन पूरी तरह से वायर से अलग हो जाते हैं, वह पत्तियों को पानी से धो सकती हैं। इसमें उन्हें कपड़े या ब्रश की मदद से साफ करने का झंझट नहीं होता। वह पत्तियों पर धीरे-धीरे पानी डालें और कपड़े की मदद से साफ करें। इससे आपको ज्यादा रगड़ने की जरूरत भी नहीं होगी, क्योंकि मिट्टी आसानी से पानी में निकल जाएगी और पंखा साफ हो जाएगा।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।