herzindagi
kitchen steel wool scrub using hacks and tips for cleaning

Kitchen Tips: क्या आपने कभी बर्तन धोने वाले स्क्रब का इस्तेमाल इस तरह किया है? जानें ऐसे अनोखे टिप्स जो आपके काम को बना देंगे आसान

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि घरेलू काम कम समय में और आसानी से निपट जाएं। इसलिए, हर किचन में आपको स्टील वूल देखने को मिल जाएगा, क्योंकि इससे काम आसान हो जाता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 16:58 IST

बर्तन धोने के लिए इस्तेमाल होने वाला स्टील वूल, जिसे आप स्क्रब कहकर भी बुलाते होंगे, आज लगभग हर किचन में इसका इस्तेमाल देखने को मिल जाएगा। दूध की परत हो, कड़ाही में जमा काला कार्बन हो या बर्तनों पर जले हुए निशान हो स्टील वूल की मदद से आसानी से निशान साफ हो जाता है। खास बात यह है कि आपको ज्यादा देर तक रगड़ने की जरूरत भी नहीं पड़ती। स्टील वूल कुछ ही स्ट्रोक में बर्तन साफ कर देता है। इसी वजह से लोग इसे सबसे काम की चीज मानते हैं। हालांकि, कई महिलाएं इस स्क्रब के हैक को नहीं जानती। आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्टील वूल के अलग-अलग इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

किचन स्लैब (Kitchen Slab) की सफाई

अगर आपके किचन में स्टील वूल है, तो आपको किचन की स्लैब या टाइल्स वाली दीवारों पर जमे तेल के निशान को साफ करने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। किचन स्लैब पर तेल के जिद्दी दाग या खाना चिपक कर सूख गया है और रगड़ने पर भी साफ नहीं हो रहा है, तो आप स्टील वूल की मदद से मिनटों में साफ कर सकती हैं।
इसके लिए आपको किसी तरह के पाउडर या डिश सोप की जरूरत नहीं है। आप स्लेब को 5 मिनट के लिए पानी डालकर गीला करें और इसके थोड़ी देर बाद स्क्रब की मदद से साफ करें। आप देखेंगी की स्लैब पूरी तरह से साफ हो गया है।

kitchen steel wool scrub using hacks and tips for cleaning

सिंक की चमक वापस लाने के लिए (Sink Cleaning)

स्टील वूल का इस्तेमाल आप सिंक की सफाई के लिए भी कर सकती हैं। सिंक समय के साथ पानी के दागों की वजह से धुंधला पड़ जाता है। अगर आप रोज साफ नहीं करेंगी, तो इसपर गंदगी जमती रहती है, जो बदबू भी करने लगती है। इसे साफ करने के लिए आपको केवल स्टील वूल को सिंक पर रगड़ना है। गंदगी अपने आप ही साफ होने लग जाएगी। यह सिंक को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है। सिंक साफ करने में आप किसी डिटर्जंट पाउडर या डिश सोप का यूज कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Electric Kettle चलते-चलते अचानक बंद हो गई है? तो सबसे पहले इन स्टेप्स करें फॉलो

kitchen steel wool scrub using hacks and tips for cleanings

गैस चूल्हा और बर्नर (Stove Cleaning)

चूल्हे के ऊपर जमा जला हुआ तेल और दूध के दाग छुड़ाना अगर मुश्किल लग रहा है, तो स्क्रब आपके काम को आसान बना देगा। स्टील वाले चुल्हे को ही लेकिन स्क्रब की मदद से साफ करें। बर्नर के आसपास की जगह पर नींबू का रस डालें और कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथ से स्क्रब का यूज करें। इससे चूल्हा बिल्कुल नया जैसा दिखने लगेगा। यह चुल्हे के आस-पास जले हुए निशान को साफ करने में मदद करता है। यह चूल्हा साफ करने का अच्छ तरीका है।

इसे भी पढ़ें- तेल-मसालों के दाग से चिपचिपा हो गया है किचन का कपड़ा? इन 3 तरीकों से मिनटों में लाएं नई जैसी चमक

 kitchen steel wool scrub using hacks and tips for cleanings

 

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।