herzindagi
why my kitchen sink is not draining know reason and solution

Kitchen Sink में नहीं डालते जूठा खाना, फिर भी क्यों हो जाता है जाम? जानें कारण और कैसे ठीक कर सकती हैं

किचन सिंक जाम होने से सिर्फ काम ही नहीं रुकता, बल्कि हाइजीन पर भी असर पड़ता है। अगर घंटों तक सिंक में पानी जमा रहेगा, तो इससे किचन में बदबू फैलने लगेगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-24, 13:01 IST

किचन सिंक में पानी रुकने की समस्या आम है, लेकिन इससे आपके घर के कई काम रुक जाते हैं। यह एक ऐसी परेशानी है, जो देखने में भले ही छोटी लगे, लेकिन रोज-रोज बर्तन धोने में आपको दिक्कत होने लगेगी। कुछ महिलाएं अक्सर इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि खाने के टुकड़े, सब्जियों के छिलके या चायपत्ती सिंक में न जाएं। इतनी बातों का ध्यान रखने के बाद भी अगर पानी रुकने लगे, तो उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर क्या कारण है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन सिंक में पानी रुकने का कारण और कैसे आप इसे ठीक कर सकती हैं, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

सिंक में पानी क्यों रुक रहा है?

सब्जी, दाल या कढ़ाई धोते समय थोड़ा-सा खाना तो पानी में जा ही सकता है। अगर रोज-रोज छोटी-छोटी चीजें सिंक में जाती रहेगी और कभी सिंक की सफाई नहीं करेंगी, तो एक दिन ऐसा जरूर आएगा, जब पानी रुकने लगे। कई बार पुराने या खराब पाइप की वजह से भी पानी रुकने लगता है और आपका कारण का पता नहीं लग पाता। इसके लिए पहले आपको पानी रुकने के कारण का पता लगाना चाहिए, ताकि आप इसे खुद से ही ठीक कर सकें।

why my kitchen sink is not draining know reason and solution

सिंक में पानी रुक रहा है तो क्या करें?

इसके लिए आप पहले कुछ किचन टिप्स फॉलो कर सकती हैं। गर्म पानी का इस्तेमाल करके देखें। अगर खाना जम गया होगा, तो गर्म पानी से यह धीरे-धीरे पिघल सकता है और कचरा नीचे जा सकता है। ध्यान रखें कि इसलिए लिए आपको पहले पूरा सिंक खाली करना है और जब सिंक का पानी पूरा खत्म हो जाए, तो ऊपर से 1- 2 लीटर उबलता हुआ गर्म पानी ध्यान से डालें। अब पानी डालकर लगभग 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे सिंक से पानी फिर से पहले की तरह जाने लगेगा।

इसे भी पढ़ें- बाथरूम में रुकता है पानी तो डालें बस ये एक चीज, परेशानियां पल भर में हो जाएंगी दूर

पाइप से तेज पानी डालें

कई बार खाना फंसा होता है और आपको पता भी नहीं लगता। यह गर्म पानी डालने के बाद भी नहीं पिघल पाता, इसकी वजह से पानी जमा होता ही रहता है। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो आप एक बार तेज पानी की धारा डालकर देखें। इसके लिए पहले आपको सिंक का पानी पूरा खत्म होने का इंतजार करना होगा। जब पानी खत्म हो जाए, तो सिंक में पाइप से पानी डालें। इससे हो सकता है खाना तेज दबाव से निकल जाए और पानी पहले की तरह जाने लगे।

why my kitchen sink is not draining know reason and solutions

सिंक से पाइप अलग करें

कई बार कचरा सिंक के पाइप में फंसा रह जाता है और आपको लगता है कि सिंक में दिक्कत है। इसलिए, पहले आपको सिंक से पाइप अलग करके सफाई करने की कोशिश करनी चाहिए। सिंक में लगी पाइप को अच्छे से साफ करके और सिंक में नीचे की तरफ लगे कप को भी क्लीन करना है। इससे सिंक से पानी फिर से पहले की तरह निकलने लगेगा। किचन सिंक को ठीक करने का सही तरीका है। 

इसे भी पढे़ं- Blockage Removal: किचन सिंक में जम रहा है पानी, तो करें बस ये आसान उपाय

ध्यान रखें कि अगर इन टिप्स को फॉलो करने के बाद भी सिंक में पानी रुक रहा है, तो हो सकता हैं कि पाइप में अंदरूनी दिक्कत हो। इस समस्या को ठीक करने के लिए आपको प्लंबर को बुलाने की जरूरत होगी।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।