herzindagi
how to clean kitchen sink yellow stain know easy hack

किचन का सिंक सफाई के बाद भी गंदा और पीला नजर आता है? बस इन टिप्स की मदद से 5 मिनट में चमका लेंगी आप

गंदी सिंक किचन की खूबसूरती को भी बिगाड़ देती है। अगर आप इसकी सफाई पर ध्यान नहीं देगी, तो चाहे आपकी किचन कितना ही साफ-सुथरा रख लें, केवल सिंक ही आपके किचन को गंदा बना देगा। क्योंकि, इससे अजीब बदबू भी आने लगेगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 23:08 IST

किचन की सिंक ऐसी जगह है, जहां हर रोज आप अपने जूठे बर्तनों को धोती हैं। ऐसे में अगर आप केवल बर्तन धोने पर ध्यान देती हैं और सिंक की सफाई नहीं करती हैं, तो आप ध्यान देंगी की सिंक बदबूदार और गंदी दिखने लगती है। हालात ऐसे हो जाते हैं कि आपका इसमें बर्तन रखने का मन भी नहीं करेगा। इसका कारण यह है कि जब सिंक की नियमित सफाई नहीं होती, तो उसमें खाने के छोटे-छोटे कण जमा होने लगते हैं। सिंक की गंदगी सिर्फ बदबू तक सीमित नहीं रहती। नमी और खाने की वजह से बैक्टीरिया और कीटाणुओं के पनपने का खतरा भी रहता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन सिंक की सफाई का ऐसा आसान तरीका बताएंगे, जिससे आप मिनटों में सिंक को साफ कर लेंगी।

किन चीजों की पड़ेगी जरूरत

इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है। आपको केवल नींबू, शैंपू और साफ करने के लिए स्क्रब की जरूरत है। इसे यूज करते समय अगर आप कुछ टिप्स फॉलो करेंगी, तो यह आसानी से नए जैसा चमक जाएगा।  सिंक में पानी की समस्या है, तो इसके लिए भी यह टिप्स काम आ सकते हैं। 

how to clean kitchen sink yellow stain know easy hacks

कैसे यूज करें?

  • इसके लिए पहले किचन सिंक से सारे बर्तन धोकर, सिंक को पूरी तरह खाली कर लें।
  • अब आप सिंक पर हल्का गर्म पानी डालें और 1 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इससे गंदगी थोड़ी ढीली हो जाएगी।
  • इस प्रक्रिया के बाद आप सिंक पर पहले नींबू का रस चारों तरफ डालें।
  • इसके बाद कोई भी शैंपू जैल भी चारों तरफ धीरे-धीरे करके बूंद-बूंद गिराएं।
  • खासतौर पर पीले दाग, कोनों और नल के आसपास ज्यादा शैंपू लगाएं।
  • शैम्पू में मौजूद क्लीनिंग एजेंट तेल और साबुन की परत को ढीला कर देते हैं।
  • अब आप इसे स्टील वूल से हल्के हाथ से रगड़ें।

इसे भी पढ़ें- गैस चूल्हे पर जम गए हैं चाय के जले हुए दाग? इस 1 घोल से आसानी से करें साफ

how to clean kitchen sink yellow stain know easy hacksd

  • पहले पीले हिस्सों पर ध्यान दें, फिर पूरी सिंक पर जाएं।
  • ध्यान रखें कि सींक पर स्टील वूल से बहुत तेज रगड़ने से स्क्रैच पड़ सकते हैं, इसलिए ज्यादा तेज न करें।
  • आप देखेंगी कि पूरा सिंक झाग-झाक हो गया है।
  • इसके बाद धीरे-धीरे करके गर्म पानी डालें और सिंक को चारों तरफ से धो लें।
  • ध्यान रखें कि पानी आपके ऊपर न आए।
  • इस तरह सिंक से बदबू भी खत्म हो जाती है और सिंक का पीलापन भी खत्म हो जाएगा।
  • यह सिंक साफ करने का आसान तरीका है। 

इसे भी पढे़ं- Blockage Removal: किचन सिंक में जम रहा है पानी, तो करें बस ये आसान उपाय

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।