Sat Mar 14, 2026 | Updated 03:07 AM IST
herzindagi
 under sink storage ideas

Under Sink Storage Ideas: किचन सिंक के नीचे ऐसे बनाएं स्टोरेज, कम जगह में भी मिलेगा ज्यादा स्पेस

छोटे किचन में कम स्टोरेज की जगह सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है। ऐसी किचन में जब सामान रखने के लिए जगह कम होती है तो पूरी किचन अस्त-व्यस्त नजर आने लगती है। ऐसे में अगर किचन सिंक के नीचे की खाली जगह का भी सही इस्तेमाल करें तो आसानी से अतिरिक्त स्टोरेज बना सकती हैं और कई चीजों को यहां स्टोर करके रख सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-11, 19:29 IST

किचन में जगह की कमी लगभग हर घर की समस्या होती है, मुख्य रूप से छोटे किचन में आपको ज्यादा जगह की जरूरत होती है। ऐसे में अगर स्टोरेज सही तरीके से प्लान न किया जाए तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ दिखाई दे सकता है। यही नहीं कई बार आपका सामान रखने का गलत तरीका भी किचन को अस्त-व्यस्त कर देता है। ऐसे ही कई बार लोग किचन सिंक के नीचे की जगह को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि अगर आप इस जगह का सही तरीके से इस्तेमाल करें तो इसे काफी उपयोगी स्टोरेज बनाया जा सकता है। कई बार सिंक के नीचे पाइपलाइन होने की वजह से लोग ऐसा सोचते हैं कि यहां ज्यादा सामान नहीं रखा जा सकता, लेकिन कुछ स्मार्ट स्टोरेज आइडिया अपनाकर आप इस जगह को भी बेहद काम का बना सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान स्टोरेज आइडियाज, जिनसे आप सिंक के नीचे की कम जगह में भी ज्यादा सामान व्यवस्थित तरीके से रख सकती हैं।

मल्टी-लेवल शेल्फ का करें इस्तेमाल

multi level self

अगर आपके सिंक के नीचे की जगह थोड़ी ऊंची है तो आप वहां मल्टी-लेवल शेल्फ लगवा सकती हैं। इससे आप एक ही जगह पर कई तरह का सामान अलग-अलग लेवल पर रख सकती हैं और जगह का भी सही इतेमाल कर सकती हैं। इसके साथ ही आप सिंक कैबिनेट के दरवाजे के पीछे की जगह भी स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप छोटे हुक या मिनी रैक लगा सकती हैं और इसमें छोटी-छोटी चीजों को हैंग कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- पुरानी किचन की सिंक को दे सकती हैं नया लुक, कम खर्च के लिए बस इन टिप्स को करें फॉलो

स्लाइडिंग ड्रॉअर लगवाएं

सिंक के नीचे स्टोरेज बढ़ाने के लिए आप स्लाइडिंग ड्रॉअर लगवा सकती हैं। इस स्थान पर आप ज्यादा से ज्यादा सामान रख सकती हैं। इन ड्रॉअर्स को आप इस तरह डिजाइन करवा सकती हैं कि ये पाइपलाइन के आस-पास भी आसानी से फिट हो जाएं। स्लाइडिंग ड्रॉअर की खास बात यह है कि इन्हें बाहर खींचकर आप अंदर रखा पूरा सामान आसानी से देख सकती हैं। आप इनमें किचन क्लीनर, डिशवॉश लिक्विड, स्क्रबर और अन्य सफाई से जुड़ा सामान व्यवस्थित रख सकती हैं।

प्लास्टिक बास्केट या ऑर्गेनाइजर रखें

arrange organizers under sink

सिंक के नीचे सामान को व्यवस्थित रखने के लिए आप प्लास्टिक बास्केट या ऑर्गेनाइजर भी काफी उपयोगी होते हैं। अलग-अलग बास्केट में अलग तरह का सामान रखने से किचन ज्यादा साफ और व्यवस्थित दिखाई देता है। आप इन बास्केट में से किसी एक में क्लीनिंग से जुड़ी चीजें जैसे साबुन, वाशिंग पाउडर या डिशवॉश लिक्विड रख सकती हैं। दूसरी में प्लास्टिक बैग या किचन टॉवल अरेंज कर सकती हैं। इस तरह हर चीज अपनी जगह पर रहेगी और जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें- किचन सिंक में नहीं फंसा है कचरा, फिर भी जमा हो रहा है पानी? बिना प्लंबर बुलाए इन आसान घरेलू नुस्खों से कर सकती हैं ठीक

पाइपलाइन के आसपास स्मार्ट स्टोरेज बनाएं

सिंक के नीचे सबसे बड़ी चुनौती होती है पाइपलाइन के कारण कम जगह मिलना। लेकिन आजकल ऐसे कई कस्टमाइज्ड स्टोरेज डिजाइन मिल जाते हैं जो पाइप के आसपास भी आसानी से फिट हो जाते हैं। इसके अलावा आप ऐसे भी सफाई से जुड़ी बोतलों को किचन सिंक के नीचे रख सकती हैं। आप इस जगह पर यू-शेप शेल्फ या कस्टम कैबिनेट बनवाकर पाइप के आसपास की खाली जगह का भी सही इस्तेमाल कर सकती हैं।

इन स्मार्ट हैक्स से आप अपने छोटे किचन में भी सामान को तरीके से सेट कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।