herzindagi
sink cleaning tips

जाम सिंक को मिनटों में करें चकाचक! न तेजाब की जरूरत, न प्लंबर की, बस नमक और गरम पानी का ये घोल करेगा कमाल

यदि आपके घर की रसोई की सिंक जाम हो गई है तो किचन में रखा नमक इस समस्या को दूर कर सकता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं, जाम सिंक को खोलने के उपाय क्या हैं... 
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 19:17 IST

हमारे घर की किचन का सिंक बेहद ही जरूरी हिस्सा होता है, जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। बर्तन धोते समय अक्सर खाने के बारीक कण, चाय पत्ती, तेल और चिकनाई पाइप में जाकर जमा हो जाती है। धीरे-धीरे यह गंदगी एक सख्त परत बना लेती है और नतीजा यह होता है कि सिंक का पानी आना बंद हो जाता है। ऐसे में लोग इस समस्या को दूर करने के लिए प्लंबर को बुलाते हैं या फिर बाजार से खतरनाक तेजाब खरीदते हैं। तेजाब न केवल प्लास्टिक के पाइप को गला देता है बल्कि नुकसान भी पहुंचाता है। ऐसे में बता दें कि घर की रसोई में मौजूद नमक इस समस्या को दूर कर सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नमक कैसे जाम सिंक की समस्या को दूर करने में आपके काम आ सकता है। पढ़ते हैं आगे... 

जाम सिंक को खोलने के उपाय

बता दें कि नमक को नेचुरल एब्रेसिव के रूप में देखा जाता है, जो पाइप के अंदर सख्त गंदगी और जमें हुए फैट को काटने का काम करता है। जब इसे खोलते हुए गर्म पानी के साथ मिलाया जाता है तो यह पाइप के अंदर जमी चिकनाई को पिघलता है और नमक पाइप के दीवारों को अंदर से रगड़कर साफ करता है।

sink

ऐसे में सबसे पहले आप दो से तीन लीटर पानी को उबाल लें। पानी जितना गर्म होगा, चिकनाई उतनी ही जल्दी पिघलेगी। अब सिंक के जाल के छेद में आधा कप सादा नमक डालें। ध्यान रहे कि नमक सीधे छेद के अंदर जाना चाहिए। नमक डालने के बाद 5 मिनट तक इंतजार करें। इससे नमक पाइप के अंदर जमा गंदगी तक पहुंच जाएगा और उसे दूर करेगा। अब सावधानी से खोलता हुआ गरम पानी धीरे-धीरे ट्रेन हाल में डालें।

इसे भी पढ़ें - क्या आधार के बिना बंद हो जाएगी आपकी IRCTC आईडी? रेलवे ने तय किया बुकिंग का नया समय, पढ़ें पूरी खबर

 पानी की धार तेज रखें ताकि दबाव से कचरा बाहर निकल जाए। यदि पाइप पूरी तरीके से जाम है तब नमक के साथ-साथ बेकिंग सोडा और सिरका भी मिला सकती हैं। ऐसे में आप आधा कप बेकिंग सोडा और आधा कप नमक डालें। फिर ऊपर से एक कप सिरका डालें। जब झाग बनने लगें तो उसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर खोलता हुआ पानी डालें। ऐसा करने से फायदा होगा।

sink clean

नोट - हमेशा सिंक में एक बारीक जाली रखें ताकि खाने के कण पाइप में न जाएं। इससे अलग बचा हुआ तेल या घी कभी भी सीधे सिंक में न डालें। यह ठंडा होकर पाइप में जम जाता है।

इसे भी पढ़ें - अब कोर्ट-कचहरी के चक्करों से मिलेगी आजादी, WhatsApp पर शुरू हुई सरकारी कानूनी सेवा, जानें कैसे उठाएं लाभ?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।