herzindagi
government legal service

अब कोर्ट-कचहरी के चक्करों से मिलेगी आजादी, WhatsApp पर शुरू हुई सरकारी कानूनी सेवा, जानें कैसे उठाएं लाभ?

न्याय सेतु जो की एक सरकारी प्लेटफार्म है और कानूनी सहायता मुहिया करवाती है, अब WhatsApp पर अपने सेवाएं देने वाली हैं। ऐसे में जानते हैं कैसे उठाएं इसका फायदा...
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 16:02 IST

हमारे आसपास कई ऐसे सरकारी प्लेटफार्म हैं, जो हमारे लिए बेहद उपयोगी हैं, उन्हीं में से एक है न्याय सेतु एप। इसका मकसद आम आदमी को न केवल मुफ्त में कानूनी सहायता मुहिया कराना है बल्कि लोगों की मदद भी करना है। बता दें कि यह सर्विस अगर साल 2024 में उपलब्ध हुई थी। वहीं खास खबर यह है कि अब इसे व्हाट्सएप पर भी पाया जा सकता है। हालांकि, कानूनी बातें सभी लोगों को समझ नहीं आती, लेकिन इस एप की मदद से कानूनी भाषा को बेहद आसानी से समझ सकते हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि न्याय सेतु (Nyaya Setu) एप क्या है और इसका फायदा व्हाट्सएप पर कैसे उठाया जा सकता है। पढ़ते हैं आगे... 

व्हाट्सएप पर न्याय सेतु

Nyaya Setu की शुरुआत साल 2024 में हुई थी। इसकी मदद से आप कठिन कानून को आसानी से समझ सकती हैं। आसान भाषा में समझें तो कन से केस में कौन सी धारा लगी है या फिर कैसे केस के लिए अपील दाखिल करनी है, इसमें सब कुछ बताया गया है।  

whatsapp (5)

आपके कानूनी अधिकार क्या हैं या कौन सा कोर्ट आपके लिए सही है, मतलब बेसिक से लेकर वकील से जुड़ी जानकारी सब आपको इस एप पर मिल जाएगी। ऐसे में हम कह सकते हैं कि यह सर्विस आम जनता के लिए बेहद ही जरूरी है। मगर इसमें आपको खुद से सर्च करना होगा। यानि आपके अपने सवाल खुद से सर्त करने होंगे तभी आप उत्तर पा पाएंगी। बता दें कि मंत्रालय ने अब इस एप को व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध करवा दिया है।

इसे भी पढ़ें - UPI New Update: अब ऑटोपे मैंडेट पर मिलेगा पूरा कंट्रोल, इस नई ट्रिक से अपने हजारों रुपये कटने से बचाएं

यदि आपको व्हाट्सएप पर एक्सेस करना है तो उसका नंबर है 7217711814। चूंकि यह एक ऑफिशियल नंबर है तो आपकी फोन की स्क्रीन पर “Tele-Law” के नाम से दिखाई देगा। जब आप इस नंबर का पहली बार इस्तेमाल करेंगी तो एक वेरिफिकेशन कोड आएगा। इसके बाद सर्विस या chatbot  आपकी सेवा में पूरी तरह से आ जाएगा। आप किसी भी कानून की जानकारी टेक्स्ट या वॉइस मैसेज के माध्यम से ले सकती हैं। 

whatsapp (6)

फिलहाल chatbot में थोड़े से ग्लिच नजर आ रहे हैं, ऐसे में वेरिफिकेशन में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन उम्मीद है कि ये सेवा जल्दी अच्छे से अपना काम करेगी। ऐसे में आप बिना देरी किए यहां दिए गए नंबर की मदद से इस सेवा का पूरा लाभ उठा सकती हैं और अपने आस-पास के लोगों को भी इसकी जानकारी दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - होम लोन के लिए आवेदन करने वाले सावधान, इन 5 गलतियों की वजह से बैंक तुरंत रिजेक्ट कर देगा आपकी एप्लीकेशन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।