
WhatsApp Subscription Feature Kya Hai: ऑफिस का काम हो या फिर पर्सनल बातचीत हम सभी वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। इसे यूज करने को लेकर हम इतने फ्री हो गए हैं कि नॉर्मल मैसेज भी करना हो, तो हम टेक्स्ट के बजाय वॉट्सऐप चैट करना ज्यादा पसंद करते हैं। अब ऐसे में मेटा भी अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर फीचर को अपडेट करता रहता है, जिससे काम को आसान बनाया जा सकें। पहले जहां मेटा एआई आने के बाद इसकी खूब चर्चा हुई। वहीं अब एक बार फिर से वॉट्सऐप अपडेट की खबर तेज हो गई है और यह कुछ और नहीं बल्कि यह है कि आपको एड फ्री वॉट्सऐप पाने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा? नीचे लेख में जानिए क्या वॉट्सऐप चलाने के लिए पैसे देने होंगे-

क्या आपके अपडेट वॉट्सऐप पर स्टेटस देखते वक्त एड दिख रहा है। अगर हां, तो बता दें कि यह मेटा का अपडेट वर्जन है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन (2.26.3.9) में कुछ ऐसे कोड्स मिले हैं जो एक नए सब्सक्रिप्शन प्लान की ओर इशारा करते हैं। यह अपडेट मुख्य रूप से एड से जुड़ा है। कंपनी जल्द ही Status और Channels वाले सेक्शन में विज्ञापन दिखाना शुरू कर सकती है। यदि आप एक छोटा मासिक शुल्क देना होगा। यह बिल्कुल यूट्यूब प्रीमियम की तरह काम करेगा।
इसे भी पढ़ें- WhatsApp का Ghost Mode क्या है, कैसे करें इन्हें ऑन? यहां जानें एक्टिवेट करने का तरीका
सबसे पहले यह समझ लें कि वॉट्सऐप पूरी तरह से पेड नहीं हो रहा है। हाल ही में आई रिपोट के अनुसार, मेटा पे और कन्सेंट मॉडल की टेस्टिंग कर रहा है। इसका मतलब है कि भविष्य में यूजर्स को दो विकल्प मिल सकते हैं। अगर आप अपने स्टेटस और चैट्स के बीच में कोई एड नहीं देखना चाहती हैं, तो पे करके यह सर्विस ले सकती हैं।
अगर आपको बिना पैसे दिए सर्विस पाना चाहती हैं, तो ये विज्ञापन आपके प्राइवेट चैट्स में नहीं बल्कि स्टेटस और चैनल्स वाले सेक्शन में दिखाई दे सकते हैं।

मीडिया बीटा रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉट्सऐप एक प्रीमियम प्लान पर काम कर रहा है जो सिर्फ विज्ञापन हटाने तक सीमित नहीं होगा। इसमें यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स मिल सकते हैं जो निम्न है-
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं WhatsApp ग्रुप में दूसरों के मैसेज ब्लॉक करने का सीक्रेट तरीका? जानें ये खास सेटिंग
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।