
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लंबे समय से अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। श्रद्धा कपूर 38 साल की हो चुकी हैं और एक्ट्रेस की शादी को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वो राइटर राहुल मोदी संग रिलेशन में हैं और दोनों जल्द शादी रर सकते हैं। हाल ही में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने उदयपुर में स्टेबिन बेन के साथ शादी की और इसके बाद दोबारा अटकलें तेज हो गईं कि जल्द ही श्रद्धा औ राहुल भी उदयपुर में बंधन में बंधने वाले हैं। कई रिपोर्ट्स में वेडिंग वेन्यू की डिटेल्स भी सामने आने लगीं। अब श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर ने इन अटकलों पर जवाब दिया है।
View this post on Instagram
श्रद्धा कपूर की शादी की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में हैं। नूपुर सेनन की शादी के बाद खबरें आने लगीं कि श्रद्धा और राहुल भी जल्द ही उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में तो वेडिंग वेन्यू और डेट को लेकर भी दावे किए जाने लगे। अब श्रद्धा के भाई सिद्धांत ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है। दरअसल, एक मीडिया हाउस ने श्रद्धा और राहुल की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जल्द ही दोनों उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। इस पोस्ट पर सिद्धांत ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो मेरे लिए भी न्यूज है। सिद्धांत ने फनी तरीके से इन अटकलों को खारिज कर दिया है।

कुछ दिन पहले श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया वॉल पर एक ज्वेलरी ब्रांड के प्रमोशन का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक फैन ने उनसे पूछा था कि वो शादी कब करेंगी? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा था-मैं करूंगी, व्याह करूंगी।
यह भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर की शादी का सस्पेंस खत्म? जब पूछा गया सवाल, तो एक्ट्रेस के इस जवाब ने जीत लिया सबका दिल

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के डेटिंग की खबरें लंबे समय से बॉलीवुड के गलियारों में गूंज रही हैं। राहुल एक राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं और उन्होंने कई फिल्मों की स्क्रिप्टिंग की है। साल 2024 में दोनों की डेटिंग की खबरें आईं। श्रद्धा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर राहुल संग फोटो भी पोस्ट की थी। इसके बाद खबरें आईं कि दोनों अलग हो गए हैं हालांकि, कुछ समय बाद दोनों को फिर साथ स्पॉट किया गया। बता दें कि कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।
फैंस को फिलहाल श्रद्धा कपूर की शादी का इंतजार है हालांकि, एक्ट्रेस की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/ Shraddha Kapoor
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।