herzindagi
image

श्रद्धा कपूर की शादी का सस्पेंस खत्म? जब पूछा गया सवाल, तो एक्ट्रेस के इस जवाब ने जीत लिया सबका दिल

श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी अपडेट रहती हैं। वहीं, अकसर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि इनकी शादी कब होगी। बता दें कि श्रद्धा के एक जवाब ने साफ कर दिया है। जानते हैं... 
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 11:36 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सभी के दिलों पर राज करती हैं, वहीं अब ये 35 साल की हो गई है। ऐसे में फैंस के मन में इनकी शादी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। सभी के जानना है कि श्रद्धा कब शादी करने वाली हैं। बता दें, फैंस को उनका जवाब मिल गया है। जी हां, जूलरी ब्रैंड प्रमोशन वीडियो में जब श्रद्धा से पूछा गया कि शादी कब करोगी तो श्रद्धा ने इसका बेहद खूबसूरत जवाब दिया, जिससे उनकी शादी को लेकर कई बातें साफ हो जाती हैं। श्रद्धा ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं करूंगी, शादी करूंगी। यह बेहद ही छोटी सी लाइन है पर इनका सीधा जवाब फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। कई साल हो गए बीते कुछ समय से उनकी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर कई खबरें सुनने में आती हैं।

हालांकि, श्रद्धा को अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना बेहद पसंद है, लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैंस को कुछ हिंट दे दिया है। ऐसा में अब फैंस को यह इंतजार है कि आने वाले समय में श्रद्धा कब ऑफिशियल ऐलान कर देंगी। 

जब बीच में उड़ी थीं डेटिंग की खबरें

श्रद्धा कपूर का नाम लेखक राहुल मोदी के साथ जुड़ा है। साल 2024 में पहली बार डेटिंग की खबर सामने आईं। ऐसे में दोनों को कई बार पब्लिक स्पेस में भी देखा गया है। हालांकि, एक्ट्रेस की लाइफ में ये आम बात है इनका नाम किसी के साथ भी जोड़ दिया जाता है।

shraddha kapoor (2)

पर इनसे जुड़ी रिपोर्ट कहती है कि दोनों का ब्रेकअप हुआ, लेकिन साल 2025 में फिर से दोनों साथ हो गए। हालांकि राहुल मोदी और श्रद्धा ने अपने रिलेशनशिप को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें - Vijay Rashmika Wedding: उदयपुर में सजेगा विजय और रश्मिका की शादी का मंडप, साउथ के ये बड़े सितारे होंगे शामिल

 बता दें कि श्रद्धा कपूर ईथा मूवी में नजर आने वाली हैं। बता दें कि यह फिल्म मराठी तमाशा और लावणी आर्टिस्ट विथाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है। अभी इसकी शूटिंग चल रही है और मार्च तक पूरी होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

shraddha kapoor (3)

इसके बाद श्रद्धा नागिन की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी। इस फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर को कई उम्मीदें हैं, यही कारण है कि नागिन की पूरी टीम ने VFX के साथ-साथ कास्टिंग व बाकी सभी चीजों को अच्छा बनाने में अपना समय दिया है। 

बता दें कि जैसे ही श्रद्धा की कास्टिंग फाइनल हुई तो उनके बाद बाकी सभी कलाकारों का सिलेक्शन भी हो गया। ऐसे में अब अप्रैल के महीने में शूटिंग की योजना बनाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें - 2026 की शुरुआत ही होगी सुपरहिट! जनवरी में इन 6 फिल्मों का है इंतजार, क्लैश के बीच फंसेगी फैंस की जान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।