herzindagi
image

नए साल में श्रद्धा कपूर मचाएंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल, इच्छाधारी 'नागिन' बनकर करेंगी बड़े परदे पर वापसी; एक्शन अवतार में जीतेंगी फैंस का दिल

'स्त्री2' की जबरदस्त सक्सेस के बाद श्रद्धा कपूर बड़े परदे से गायब हैं और फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है। अब एक्ट्रेस के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर आई है क्योंकि श्रद्धा कई दमदार फिल्मों का हिस्सा बनने वाली हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-01-06, 17:04 IST

श्रद्धा कपूर की गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में की जाती है। एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और फैंस के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। श्रद्धा फिल्मों का चुनाव काफी सोच-समझकर करती हैं और इसलिए कई बार लंबे वक्त तक वो बड़े परदे से दूर भी रहती हैं। साल 2024 में श्रद्धा 'स्त्री 2' फिल्म में नजर आई थीं और इस फिल्म में उन्हें काफी तारीफें मिली थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी हालांकि, इसके बाद से एक्ट्रेस किसी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं। अब साल 2024 में श्रद्धा बड़े परदे पर वापसी के लिए तैयार हैं। 'स्त्री 2' में भूत का रोल प्ले करने के बाद एक्ट्रेस अब 'नागिन' बनने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि श्रद्धा किन बेहतरीन फिल्मों में नजर आने वाली हैं?

'ईथा' की शूटिंग में बिजी हैं श्रद्धा कपूर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ईथा' की शूटिंग में बिजी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अपने आखिरी पड़ाव में है और मार्च 2026 तक इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है। यह फिल्म फेमस लावणी डांसर और तमाशा कलाकार 'विठाबाई नारायणगांवकर' की बायोपिक है। बताया जाता है कि उन्होंने मराठी लोक कला को नई पहचान दिलवाई और श्रद्धा फिल्म में उन्हीं का रोल पले कर रही हैं। इसकी शूटिंग महाराष्ट्र के एक गांव में चल रही है। बता दें कि फिल्म के एक डांस सीक्वेंस में श्रद्धा को चोट लग गई थी और इसकी वजह से शूटिंग को कुछ वक्त के लिए रोकना पड़ा था। अपनी चोट के बारे में श्रद्धा ने इंस्टा स्टोरी में भी बताया था। बता दें कि इस फिल्म में डांस के लिए श्रद्धा ने काफी ट्रेनिंग भी ली है।

यह भी पढ़ें- 2026 की शुरुआत ही होगी सुपरहिट! जनवरी में इन 6 फिल्मों का है इंतजार, क्लैश के बीच फंसेगी फैंस की जान

'नागिन' बनकर फैंस का दिल जीतेंगी श्रद्धा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

खबरों की मानें तो श्रद्धा की झोली में इस वक्त 'ईथा' ही नहीं, बल्कि फिल्म 'नागिन' भी है। 'ईथा' की शूटिंग खत्म होने के बाद अप्रैल, 2026 से श्रद्धा 'नागिन' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म काफी लंबे वक्त से बन रही है और फिल्म में वीएफएक्स और एक्शन सीक्वेंस दमदार होने वाले हैं। इस फिल्म में छोटी से छोटी बारीकी का ध्यान रखा जा रहा है और श्रद्धा फिल्म में इच्छाधारी नागिन का रोल निभाएंगी। ऐसे में दोनों ही फिल्मों में श्रद्धा एकदम अलग किरदार में नजर आने वाली हैं। अब देखना होगा कि इनमें से कौन-सी फिल्म ऑडियंस को ज्यादा पसंद आती है? फिलहाल को फैंस को एक्ट्रेस को बड़े परदे पर देखने का इंतजार है।

 

यह भी पढ़ें- समंदर किनारे घर से लेकर लग्जरी कार तक, करोड़ों की मालकिन हैं 'स्त्री 2' की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, जानें नेटवर्थ

फैंस को बड़े परदे पर श्रद्धा कपूर की वापसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/ Shraddha Kapoor

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।