herzindagi
 Ekta Kapoor Naagin 7 backlash

Naagin 7: टीआरपी में जबरदस्त फिर भी सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल हो रहा है 'नागिन 7'? फैंस बोले-जनता को न बनाएं बेवकूफ

एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 7' इन दिनों सभी का फेवरेट बना हुआ है और टीआरपी लिस्ट में भी ये सीजन छाया हुआ है, लेकिन कुछ वजहों से सोशल मीडिया पर प्रियंका चहर चौधरी स्टाटर 'नागिन 7' को जबरदस्त ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है और इससे जुड़ी कई रील्स भी वायरल हो रही हैं, जिसमें शो से जुड़ी कई अजीब बातों को हाईलाइट किया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों 'नागिन 7' को ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है?
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 13:55 IST

एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 7' इन दिनों टीआरपी चार्ट में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। सीरियल में शुरुआत के साथ ही कई धमाकेदार ट्वि्स्ट आ रहे हैं और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसे शुरू हुए लगभग 1 महीने का समय हो गया है और हर हफ्ते इसकी कहानी जबरदस्त टर्न ले रही है। प्रियंका चहर चौधरी का नागिन अवतार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। खासकर हाल ही के एक एपिसोड में प्रियंका के एक्सप्रेशंस और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। इधर सीरियल में अब नागिन के इंतकाम की कहानी शुरू हो रही है, जिसका फैंस को नागिन के हर सीजन में इंतजार रहता है या यूं कहें तो नागिन फ्रेंचाइज की जान है, लेकिन इस सब के बीच ये सीरियल सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहा है। कई कारणों के चलते एकता कपूर के इस सीरियल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है। चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 7' क्यों हो रहा है सोशल मीडिया पर ट्रोल?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सीरियल 'नागिन 7' को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, इस सीजन में एआई का काफी इस्तेमाल किया गया है। पहले एक एपिसोड में पांचों नागरानियों को दिखाने के लिए एआई की मदद ली गई थी। इसे लेकर इस सीरियल को सोशल मीडिया पर काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी। अब एपिसोड 8 में भी नागिन और ड्रैगन की लड़ाई में जबरदस्त तरीके से AI का इस्तेमाल किया गया, जिसे पचा पाना फैंस के लिए बहुत मुश्किल रहा। नागिन और ड्रैगन की भिड़ंत में नागिन और ड्रैगन की भिड़ंत में AI और VFX के हद से ज्यादा यूज को लेकर फैंस ने मेकर्स की खूब लताड़ लगाई। दरअसल, ड्रैगन फाइट को कुछ ही मिनटों में खत्म कर दिया गया और इस पूरी लड़ाई में साफ नजर आ रहा था कि लगभग हर दूसरे शॉट में AI का इस्तेमाल किया गया है और ये बात फैंस को पसंद नहीं आई।

यह भी पढ़ें- 'नागिन 7' ने टीआरपी लिस्ट में मचाया धमाल, इस हफ्ते आएंगे बड़े ट्विस्ट्स; दुश्मनों के आगे खुल जाएगा 'नागरानी' का राज

'नागिन 7' की स्टोरीलाइन में भी आए हैं काफी बदलाव

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


'नागिन 7' के ट्रोल होने की एक वजह ये भी है कि इसकी स्टोरीलाइन में अचानक से कई बदलाव कर दिए गए हैं। सीजन के पहले एपिसोड में दिखाया गया था कि दूसरे देश ने हमारे देश को खत्म करने के लिए कुछ लोग भेजे हैं, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया और हाल ही के एपिसोड्स में दिखाया गया कि वो लोग चंगिस्तान से नागिन की खोज में आए हैं, जबकि शो की शुरुआत में ये ऐसा बताया गया था कि उन दुश्मनों को नागिन के बारे में जानकारी नहीं है। इसके अलावा दिल्ली जैसे शहर में एक ऐसा न्यूज चैनल दिखाना, जो पहाड़ों में है और जिसका बेसमेंट इतना बड़ा है कि उसमें ड्रैगन रहता है, ये सब ऑडियंस से हजम नहीं हो पा रहा है।

 

यह भी पढ़ें- 'नागिन 7' में अनंता के आगे खत्म होगा उसका पूरा परिवार, बदला लेने की ठानेगी नागरानी; फैंस बोले- अब शुरू होगी असली कहानी

 

'नागिन 7' में आने वाले वक्त में कहानी में कई बड़े बदलाव आने वाले हैं और इस हफ्ते से नागिन के बदले की शुरुआत भी होने वाली है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Colors TV, Instagram/Priyanka Chahar Choudhary

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।