herzindagi
image

'नागिन 7' में अनंता के आगे खत्म होगा उसका पूरा परिवार, बदला लेने की ठानेगी नागरानी; फैंस बोले- अब शुरू होगी असली कहानी

Naagin 7 Spoiler: एकता कपूर का सुपरनेचुरल शो 'नागिन 7' अपने प्रीमियर के साथ ही टीआरपी लिस्ट में धमाल मचा रहा है। शो में अब कई नए ट्विस्ट आने वाले हैं और हर सीजन की तरह की इस सीजन में भी अब नागिन के बदले की कहानी शुरू होने वाली है।    
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 09:44 IST

एकता कपूर के शो 'नागिन 7' ने प्रीमियर के साथ ही छोटे परदे पर धूम मचा दी है। प्रियंका चहर चौधरी का नागिन अवतार, शो की कहानी और वीएफएक्स सभी फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। एकता कपूर ने इस सीजन में एआई का भी जबरदस्त इस्तेमाल किया है और ये सीरियल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के शो के पहले एपिसोड में कहानी को लेकर जबरदस्त बज क्रिएट किया था और धीरे-धीरे कहानी अब उसी रूख में आगे बढ़ती नजर आ रही है। प्रियंका चहर चौधरी यानी अनंता अब अपने नागिन अवतार में नजर आने वाली हैं और शो में अनंता यानी नागरानी के सामने ही उनके पूरे परिवार की जान ले ली जाएगी और इसके बाद सीरियल में नागिन के बदले की कहानी शुरू होगी, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। चलिए आपको बताते हैं कि 'नागिन 7' में अब क्या कुछ खास होने वाला है?

'नागिन 7' में अनंता के सामने होगी उसके पूरे परिवार की हत्या

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

'नागिन 7' में अब धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं और नागिन के बदले की असली कहानी शुरू होगी, जिसे हर सीजन में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं। सीरियल में अभी प्रियंका चहर चौधरी पूर्वी और ईशा, अनंता का किरदार निभा रही हैं, लेकिन असल में प्रियंका चहर चौधरी ही अनंता यानी असली नागिन हैं। सीरियल में इन दिनों रवीश और अनंता(ईशा) की शादी दिखाई जा रही है, लेकिन शादी की रस्मों के बीच परमीत, अनंता और पूर्वी के पूरे परिवार की जान ले लेगा। परमीत और उसके साथ नागिन की बात करते नजर आएंगे। अनंता और पूर्वी के माता-पिता समझ जाएंगे कि वो अनंता की बात कर रहे हैं। परमीत और उसके साथी मिलकर, नागिन यानी प्रियंका के सामने उसके पूरे परिवार की जा ले लेंगे। सही वक्त पर नागिनें, अपनी नागरानी यानी प्रियंका को वहां से ले जाएंगी, लेकिन बाकी पूरा परिवार अपनी जान से हाथ धो बैठेगा और इसके बाद नागिन के बदले की कहानी शुरू होगी। प्रियंका प्रोमो में कहती नजर आती हैं कि वो 13 लोग नागिन के बदले से नहीं बच पाएंगे।

यह भी पढ़ें- 'नागिन 7' ने टीआरपी लिस्ट में मचाया धमाल, इस हफ्ते आएंगे बड़े ट्विस्ट्स; दुश्मनों के आगे खुल जाएगा 'नागरानी' का राज

इंतकाम की राह पर चलेगी नागरानी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

'नागिन 7' की कहानी अब दिलचस्प मोड़ लेने वाली है और अब फाइनली कहानी उस तरफ चलेगी, जिसका ऑडियंस को नागिन के हर सीजन में इंतजार रहता है क्योंकि अब नागिन के बदले की दास्तां शुरू होने वाली है। प्रियंका चहर चौधरी ने नागिन के लेटेस्ट प्रोमो में अपनी एक्टिंग और एक्सप्रेशन्स से सभी का दिल जीत लिया है। आने वाले एपिसोड्स में एक-एक करके नागिन अपने दुश्मनों का खात्मा करेगी, साथ ही अनंता और आर्यमान की नजदीकियां भी दिखाई जाएंगी। इसके अलावा नागिन दुश्मनों से देश को बचाती नजर आएगी और कुछ समय बाद सीरियल में नागिन के दुश्मन ड्रैगन की भी एंट्री होगी। कुल मिलाकर अगले कुछ एपिसोड्स में जबरदस्त धमाल होने वाला है। फिलहाल 'नागिन 7' ने 'अनुपमा' को पीछे छोड़कर टीआरपी लिस्ट में टॉप 2 में जगह बना ली है और इस बात की पूरी उम्मीद है कि आने वाले एपिसोड्स इसकी टीआरपी में जबरदस्त इजाफा करेंगे।

 

यह भी पढ़ें- 'इधर-उधर भटकने से...', नागिन 7 एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी ने अंकित गुप्ता संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, प्लास्टिक सर्जरी की खबरों पर भी दिया जवाब


'नागिन 7' के अपकमिंग एपिसोड्स को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Colors TV, Instagram/Priyanka Chahar Choudhary

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।