
Naagin 7 Upcoming 7 Twist: एकता कपूर के सुपरनेचुरल शो 'नागिन 7' के शुरू होने के 2 हफ्ते के अंदर ही टीआरपी लिस्ट में धमाल मचा दिया है। शो टीआरपी लिस्ट में टॉप कर रहा है और दर्शकों के दिलों में भी अपन जगह बना चुका है। इस शो के सातवें सीजन में प्रियंका चहर चौधरी की नागिन फ्रेंचाइज में एंट्री हुई है और अनंता के किरदार में वो कहर ढा रही हैं। शो के पहले एपिसोड में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश नजर आए थे, जिनकी उसी एपिसोड में मौत हो गई थी। शो में प्रियंका चौधरी का असली नाम नाम 'अनंता' है, जो अनंतकुल की नागिन है। अभी अनंता यानी 'नागरानी' अपनी पहचान से अनजान हैं और वो पूर्वी के नाम से जिंदगी जी रही है, लेकिन आने वाले एपिसोड्स में कहानी में कई नए ट्विस्ट आने वाले हैं और अनंता के दुश्मनों के सामने उसकी सच्चाई आने वाली है। चलिए आपको बताते हैं कि 'नागिन 7' में अब क्या कुछ खास होने वाला है?
View this post on Instagram
'नागिन 7' के आने वाले एपिसोड्स काफी दिलचस्प होने वाले हैं। शो में फिलहाल सभी लोग नागरानी यानी अनंता की सच्चाई से अनजान हैं। खुद अनंता को भी नहीं पता कि वो एक नागिन हैं, लेकिन लेटेस्टस प्रोमो की मानें तो अब नागिन के दुश्मनों के आगे उनकी सच्चाई आ जाएगी और खुद अनंता को भी अपने नागिन होने का पता चल जाएगा। दरअसल, आर्यमान यानी शो के लीड किरदार के घर एक पार्टी होगी, जिसमें एक शख्स नागिन की तलाश में बीन की धुन बजा देगा और अनंता पर इसका असर साफ दिखने लगेगा। अब देखने लायक होगा कि क्या नागिन का पर्दाफाश हो जाएगा या फिर नहीं? रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरियल में एक नई नागिन की भी एंट्री होगी और ये अनंता से टकराती हुई नजर आएंगी। इस किरदार में कनिका नाम नजर आ सकती हैं हालांकि, अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आई है।
View this post on Instagram
खबरों की मानें तो 'नागिन 7' में विवियन डीसेना की एंट्री हो सकती है। विवियन पहले भी एकता कपूर के सुपरनेचुरल शो में नजर चुके हैं और ऐसे में दोबारा उन्हें ऐसे रोल में देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग रहेगा। बताया जा रहा है कि विवियन डीसेना एक ड्रैगन के रोल में नजर आएंगे और इसे लेकर मेकर्स से बातचीत चल रही हैं। अगर ऐसा होता है तो ये बेशक 'नागिन 7' की टीआरपी को और बेहतर बना सकता है।
'नागिन 7' के अपकमिंग एपिसोड्स को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Colors TV, Instagram/Priyanka Chahar Choudhary
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।