Thu Feb 12, 2026 | Updated 04:16 AM IST
herzindagi
kanika mann icchadhari dragon role

एकता कपूर के 'नागिन 7' में होने जा रही है एक नई और खतरनाक एंट्री, अब मुश्किल हो जाएगी बदले की जंग

एकता कपूर का 'नागिन 7' इन दिनों टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है। सीरियल में अब एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है, जो नागिन की सबसे बड़ी दुश्मन होगी। इस नए किरदार के आने से पूरी कहानी बदलने वाली है।
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 21:18 IST

टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन 7' में इन दिनों लगातार नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं। ये सीरियल शुरुआत के साथ ही दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। इसकी कहानी में कई शॉकिंग टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कई बातों के चलते इसे सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है, लेकिन कुल मिलाकर ये सुपरनैचुरल ड्रामा फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अनंता यानी नागरानी के रूप में प्रियंका चहर चौधरी को भी ऑडियंस का प्यार मिल रहा है। एक तरफ जहां नागरानी के परिवार की मौत के बाद अब बदले की दास्तां शुरू हो चुकी है, वहीं अनंता धीरे-धीरे आर्यमान के प्यार में पड़ती भी नजर आ रही है और इतिहास खुद को दोहरा रहा है। 'नागिन 7' में एक नए किरदार की एंट्री भी काफी चर्चा में है और इसके बाद स्टोरीलाइन पूरी तरह बदलने वाली है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरी बात।

'नागिन 7' में होगी इच्छाधारी ड्रैगन की एंट्री

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

'नागिन 7' में अब कनिका मान कदम रखने जा रही हैं। उनकी एंट्री का प्रोमो भी आउट हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते कनिका की शो में एंट्री होगी। वो इस सीरियल में इच्छाधारी ड्रैगन का रोल प्ले करती नजर आएंगी। उनका किरदार नागिन का दुश्मन होगा और नागिन के बदले की राह में मुश्किल पैदा करेगा। लंबे समय से कनिका की 'नागिन 7' में एंट्री को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे और अब फाइनली उनकी एंट्री कंफर्म हो गई है। कहानी में एक तरफ जहां नागरानी और आर्यमान की शादी हो चुकी है, वहीं दूसरी तरफ अब अनंता के सामने ये सच भी आने वाला है कि उसे मारने वाला आर्यमान नहीं था, बल्कि ड्रैगन ने आर्यमान का रूप लेकर उसकी जान ली थी।

यह भी पढ़ें- 'नागिन 7' में अनंता के आगे खत्म होगा उसका पूरा परिवार, बदला लेने की ठानेगी नागरानी; फैंस बोले- अब शुरू होगी असली कहानी

'नागिन 7' में आने वाले हैं महाट्विस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Balaji Telefilms (@balajitelefilmslimited)

'नागिन 7' के आने वाले एपिसोड्स में कई ट्विस्ट आने वाले हैं। नागिन के बदले की कहानी अब और दिलचस्प होने वाली है। एक तरफ जहां नागरानी अपना बदला लेने के लिए दुश्मनों का खात्मा करने की प्लानिंग कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अब ड्रैगन के आने से उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आएंगी।

 


यह भी पढ़ें- Naagin 7: टीआरपी में जबरदस्त फिर भी सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल हो रहा है 'नागिन 7'? फैंस बोले-जनता को न बनाएं बेवकूफ

 

'नागिन 7' के अपकमिंग एपिसोड्स को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Colors TV, Instagram/Priyanka Chahar Choudhary

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।