Tue Mar 31, 2026 | Updated 04:53 AM IST HZ Awards 2026
 surbhi jyoti pregnant news

'नागिन' फेम सुरभि ज्योति के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने दी गुड न्यूज

Surbhi Jyoti Pregnany News: 'नागिन' फेम सुरभि ज्योति ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। सुरभि ज्योति ने सुमित सूरी के साथ अक्टूबर 2024 में शादी की थी और अब शादी के लगभग डेढ़ साल बाद कपल के घर खुशखबरी आने वाली है।  
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 19:54 IST

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति जल्द ही मां बनने वाली हैं। सुरभि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके फैंस के साथ ये गुडन्यूज शेयर की है कि उनके घर में मेहमान आने वाला है। 'नागिन 3' फेम एक्ट्रेस की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

सुरभि ज्योति के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

सुरभि ज्योति की गिनती टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में होती है। वो कुबूल है और नागिन 3 जैसे हिट सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो कुछ वेब सीरीज का भी हिस्सा रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके प्रेग्नेंसी अनाउंस की। उन्होंने एक क्यूट फोटो शेयर की, जिसमें उनके और उनके पति के पैर नजर आ रहे हैं और बीच में एक छोटे बच्चे के जूते रखे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- "ओम, हमारे सबसे बड़े एडवेंचर की शुरुआत होती है, लिटिल लव जून में आ रहा है।" इस फोटो पर मौनी रॉय, किश्वर मर्चेंट, आरती सिंह, नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, कृष्णा मुखर्जी सुयश रॉय समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी हैं।

यह भी पढ़ें- 'आप लोगों से हजम नहीं हो रहा...', जय भानुशाली से तलाक के बाद करीबी दोस्त संग जुड़ा माही का नाम, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब; अंकिता लोखंडे ने भी किया सपोर्ट

साल 2024 में शादी के बंधन में बंधी थीं सुरभि

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)


सुरभि और सुमित सुरी, अक्टूबर 2024 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की मुलाकात साल 2018 में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान हुई थी और फिर धीरे-धीरे कपल की लव स्टोरी शुरू हुई। साल 2024 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में इन्होंने जिम कॉर्बेट में शादी की थी। बता दें कि इससे पहले 'नागिन 3' के को-स्टार पर्ल वी पुरी संग भी सुरभि का रिश्ता चर्चा में रहा था। फिलहाल सुरभि और सुमित अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं।


यह भी पढ़ें- मधुबाला फेम टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने दिखाई नन्ही परी की झलक, खूबसूरत नाम से भी उठाया पर्दा

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Surbhi Jyoti

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।