herzindagi
image

'आप लोगों से हजम नहीं हो रहा...', जय भानुशाली से तलाक के बाद करीबी दोस्त संग जुड़ा माही का नाम, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब; अंकिता लोखंडे ने भी किया सपोर्ट

टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक पोस्ट में नदीम नाम के एक शख्स को बर्थडे विश किया और काफी इमोशनल बातें लिखीं। इसके बाद माही का नाम नदीम के साथ जोड़ा जाने लगा और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। अब माही विज ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। अंकिता लोखंडे और जय भानुशाली ने भी एक्ट्रेस को सपोर्ट किया है।
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 18:02 IST

टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले अपने पति जय भानुशाली के साथ तलाक का ऐलान किया। कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी 14 साल की शादी को खत्म करने की जानकारी दी हालांकि, उन्होंने साफ किया कि दोनों हमेशा दोस्त और अपने तीनों बच्चों के पेरेंट्स रहेंगे और उनकी कहानी में कोई भी विलेन नहीं है, लेकिन इसके बाद से ही इन दोनों को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जाने लगे। पहले खबरें आईं कि जय किसी और के साथ रिलेशन में है, इसलिए दोनों का तलाक हो रहा है। इसके बाद माही की कुछ पोस्ट्स को जय से जोड़कर देखा जाने लगा। इस पर भी कपल ने रिएक्ट करते हुए कहा कि लोग गंदगी न फैलाए।

अब एक बार फिर इन दोनों का रिश्ता चर्चा में आ गया है। दरअसल, हाल ही में माही विज ने अपने एक पोस्ट में नदीम नाम के एक शख्स को बर्थडे विश किया और काफी इमोशनल बातें लिखीं। इसके बाद माही का नाम नदीम के साथ जोड़ा जाने लगा और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। अब माही विज ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। अंकिता लोखंडे और जय भानुशाली ने भी एक्ट्रेस को सपोर्ट किया है।

माही विज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mahhi Vinod Vij (@mahhivij)

माही विज ने कुछ दिन पहले अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने दोस्त नदीम को बर्थडे विश किया था। उनकी बेटी तारा के अकाउंट से भी एक पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा गया-हैप्पी बर्थडे मेरे अब्बा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, आपकी तारा। इसके बाद सोशल मीडिया पर नदीम और माही के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं और दोनों का नाम साथ में जोड़ा जाने लगा। अब माही ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स की क्लास लगाई है। उन्होंने कहा- "मुझे मेरे लोगों ने मना किया कि मैं इस मुद्दे पर बात न करूं, लेकिन मैं कर रही हूं। मैंने और जय ने बहुत इज्जत के साथ एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है, लेकिन शायद आप लोगो से ये हजम नहीं हो रहा है, आपको गंदगी चाहिए..तमाशा चाहिए। नदीम मेरा बेस्टफ्रेंड है और हमेशा रहेगा। तारा उसे अब्बा बुलाएगी, ये मेरा और जय का फैसला था, लेकिन आप लोगों ने इस अब्बा शब्द को इतना गंदा बना दिया है। आप लोगों को करमा से डर नहीं लगता...आप लोग किसी भी हद तक गिर सकते हैं, आपको ऊपर थू है जो आप मेरे और नदीम के बारे में इतनी घटिया बातें लिख रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग कंफर्म किया रिश्ता तो वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू, करण कुंद्रा संग ब्रेकअप की बताई थी ये वजह

अंकिता लोखंडे और जय भानुशाली ने किया माही को सपोर्ट

ankita lokhande supports mahi

माही और जय की करीबी दोस्त ने एक स्टोरी पोस्ट करके माही का सपोर्ट किया था और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा था- लोग जिस तरह माही और नदीम के रिश्ते पर कमेंट कर रहे हैं, मुझे ये देखकर बहुत बुरा लग रहा है। नदीम हमेशा से माही और जय के लिए एक फादर फिगर की तरह रहे हैं और माही के लिए एक पिता की तरह, बस इससे ज्यादा कुछ नहीं। उन्होंने इस पोस्ट में माही और जय के लिए अपना प्यार भी जाहिर किया है। इस पोस्ट को जय ने भी अपनो सोशल मीडिया स्टोरी में शेयर किया। जय ने लिखा- थैंक्यू अंकिता, मैं आपके कहे हर शब्द से सहमत हूं।

यह भी पढ़ें- जय भानुशाली और माही विज के अलग हुए रास्ते, 14 साल बाद टूटी शादी; एक्ट्रेस ने कहा- इसे गंदा मत...

यहां देखें माही विज का पोस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mahhi Vinod Vij (@mahhivij)

यहां देखें ंतारा जय भानुशाली का पोस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Tara 🌟🧿 (@tarajaymahhi)

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Mahhi Vij, Ankita Lokhande

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।