
टीवी की मशहूर और जानी मानी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। शादी के लगभग 14 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। फैसले के बाद अब माही अपनी लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत करते दिखी हैं। हाल ही में माही ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने एक नए आशियाना की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
माही विज ने तलाक की खबरों के बाद हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ खास स्टोरी लगाई हैं। इन तस्वीरों में क्लियर दिख रहा है, कि उन्होंने अपना नया घर खरीदा है और वे अपने नए घर के लिए पूजा करती नजर आई हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें भी काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्होंने ब्लू कलर का अनारकली सूट पहना है और वे पूजा करते नजर आ रही हैं। यही नहीं कुछ तस्वीरों में उनके परिवार के सदस्य भी पूजा करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जय भानुशाली और माही विज के अलग हुए रास्ते, 14 साल बाद टूटी शादी; एक्ट्रेस ने कहा- इसे गंदा मत...
माही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घर से दिखने वाले खूबसूरत नजारे की भी फोटो स्टोरी पर लगाई है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, कि - "नई शुरुआत" हालांकि फिलहाल माही विज की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई हैं, कि उन्होंने नया घर खरीदा है, लेकिन उनके द्वारा अपलोड की गई कुछ तस्वीरों और कैप्शन से फैंस और कुछ सोशल मीडिया यूजर इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं, कि माही ने नया घर खरीदा है।
यहीं नहीं बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर माही के कुछ फोटोज एक लग्जरियस गाड़ी के साथ भी काफी वायरल हुए थे। एक्ट्रेस आरती सिंह ने माही की इन लग्जरियस गाड़ी वाली तस्वीरों को अपलोड किया था। आरती ने तस्वीर अपलोड करने के साथ ही माही को नई उपलब्धि के लिए बधाई भी दी थी, जिससे फैंस को लग रहा है, कि माही ने डाइवोर्स के बाद अपनी लाइफस्टाइल को नए तरीके से शुरू किया है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : instagram/mahhivij
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।