Fri Mar 20, 2026 | Updated 01:45 AM IST
herzindagi
navratri ai photo prompts to create image from google gemini picture generator

Navratri AI Prompts से बनाएं माता रानी की पूजा करते हुए खूबसूरत तस्वीरें, Google Gemini पर Hindi प्रॉम्प्ट्स डालकर अलग-अलग पोज में बन जाएंगी फोटो

Navratri prompt Gemini AI: नवरात्रि की फोटो बनाने के लिए प्रॉम्प्ट्स को आप पहले कॉपी करें, इसे गूगल जेमिनी पर डालें और इसके साथ अपनी फोटो को अपलोड करें। इससे आपकी फोटो के साथ एक नई फोटो क्रिएट हो जाती है।
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 14:31 IST

Navratri AI prompt HD Photo बनानी है, तो आप  Google Gemini पर प्रोम्पट डाल सकती हैं। आजकल जिस तरह से एआई का ट्रेंड इतना ज्यादा चल रहा है, उस तरह नवरात्रि का पर्व भी हर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए सबसे खास है। इसमें आपको तरह-तरह की फोटो डालने का मौका मिलता है।  AI के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए और भी ऐसी कई  फोटो जनरेटर कर सकती हैं। इसमें वह अलग-अलग पोज में अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ट्रेडिशनल आउटफिट आइडिया प्रॉम्प्ट्स से लेकर, नवरात्रि माता रानी के पूजा से जुड़े अलग-अलग प्रॉम्प्ट्स आइडिया विस्तार से बताएंगे।

नवरात्रि फोटो एआई प्रोम्पट (Navratri Ai Photo Editing Prompt)

मेरी फोटो के साथ एक फोटो बनाओ, जिसमें मैंने लाल रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी है। मेरे हाथ में हाथ में पूजा की थाली है और बड़े सुंदर दुर्गा मंदिर के बाहर मैं खड़ी हूं। मंदिर में घंटियां, फूलों की सजावट और जलते हुए दीये हैं। सुबह की हल्की धूप, भक्ति का माहौल, चेहरे पर शांति और आस्था, फोटो हाई क्वालिटी की एकदम रियल बनाओ।

Navratri Ai Photo Editing Prompt

पूजा करते हुए फोटो बनाने के लिए Prompt

मेरी फोटो को यूज करने के एक नई फोटो बनाओ, जिसमें मैंने साड़ी पहनी है और माता रानी की बड़ी सुंदर मूर्ति के चरणों में बैठी हुई हूं। हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रही हूं, चारों तरफ फूल और दीपक, हल्की सुनहरी रोशनी और शांती है। फोटो एकदम रियल लगनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Google Gemini से बनाएं अपनी Wediing Couple Photo, इन Hindi AI Prompt से सिंगल इमेज से भी बन जाएगी पार्टनर के साथ तस्वीरें

Navratri puja AI photo prompts

पीले रंग के कपड़े में फोटो बनाने के लिए प्रोम्पट (Gemini AI Photo Prompt for Navratri)

मेरी फोटो के साथ एक ऐसी ai फोटो जनरेट करो जिसमें मैं मंदिर के सामने बैठकर माता रानी की पूजा कर रही हूं। मैंने पीले रंग का सूट पहना हुआ है, सामने फूलो से सजा हुआ मंदिर है, जिसके सामने दीये और अगरबत्ती जल रही है, घर का साफ-सुथरा माहौल, soft lighting,फोटो के लिए बेस्ट है। फोटो एकदम रियल लगे।
ध्यान रखें -फोटो बनाने के लिए आपको Gemini पर प्रोम्पट के साथ अपनी साफ फोटो भी अपलोड करनी होगी। इससे आप तभी रियल फोटो बना पाएंगी, जब आपके द्वारा अपलोड की गई फोटो में चेहरा साफ नजर आ रहा हो।

इसे भी पढ़ें- Gemini से लोहड़ी पर सूट और परांदे के साथ खूबसूरत तस्वीरें, इन Hindi Prompt से बना लेंगी पंजाबी लुक के हर पोज में फोटोज

Gemini AI Photo Prompt for Navratri

Navratri AI Photos प्रोम्पट आइडिया

एक ऐसी तस्वीर बनाएं जिसमें मैं माता रानी की बड़ी मूर्ति के सामने खड़ी हूं और आरती की थाली हाथ में लेकर उनकी आरती कर रही हूं। मैंने लाल रंग का अनारकली सूट पहना हुआ है। मेरे आसपास बहुत सारे लोग खड़े हैं, लेकिन सभी लोगों को हल्का ब्लर किया गया है ताकि फोकस सिर्फ मुझ पर रहे। मेरा चेहरा माता रानी की मूर्ति की तरफ है और मैं श्रद्धा भाव से आरती कर रही हूं। पूरी तस्वीर का माहौल भक्तिमय और शांतिपूर्ण हो।

Navratri AI photos

एक ऐसी फोटो बनाओ जिसमें मैं मां दुर्गा का हाथ पकड़कर उनके साथ चल रही हूं। मैंने एक खूबसूरत सूट पहना हुआ है। मैं मां दुर्गा की ओर देखते हुए हल्की मुस्कान के साथ बहुत खुश नजर आ रही हूं। मां दुर्गा दिव्य और तेजस्वी रूप में हैं, उनके चेहरे पर शांति और आशीर्वाद की झलक है। आसपास का वातावरण हल्का सुनहरा और आध्यात्मिक हो, जिससे पूरा दृश्य पवित्र और शांतिपूर्ण लगे।

Navratri AI photo

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- gemini

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
Google Gemini पर अच्छी फोटो बनाने के लिए कैसा प्रॉम्प्ट लिखें?
साफ और डिटेल में बताएं, जैसे कपड़ों का रंग और स्टाइल बताएं, लोकेशन और बैकग्राउंड लिखें। इसके साथ ही लाइटिंग और मूड भी जोड़ें।
क्या Gemini में अपनी फोटो लगाकर नई फोटो बना सकते हैं?
हां, अपनी फोटो अपलोड करके उसमें बदलाव कर सकते हैं या नया सीन बना सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।