
शादी ऐसा पल होता है, जिसकी तस्वीरें हर कोई संभालकर रखना चाहता है। वह कभी नहीं चाहते कि उनकी शादी की तस्वीरें खराब हों, हालांकि कई बार फोटोज अच्छी नहीं आ पाती। इसका कारण लोकेशन और लाइटिंग भी हो सकती है। अगर शादी के वेन्यू का लाइटिंग अच्छी नहीं है या लोकेशन अच्छी नहीं है, तो भी फोटोज अच्छी नहीं आ पाती। इसके अलावा मेकअप भी कई बार आपकी फोटो खराब कर देता है। अगर फेस पर मेकअप सही नहीं होता, तो लाइट पड़ते ही, यह अलग तरह से चमकने लगता है, जिससे कैमरे में तस्वीरें अच्छी नहीं आ पाती। शादी की फोटो अच्छी नहीं निकलने की वजह से कपल्स परेशान हो जाते हैं। हालांकि, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे खराब शादी की फोटोज को भी आप अच्छी बना सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ Wedding Couple AI Prompts लेकर आएं हैं।
दूल्हा और दुल्हन शाही अंदाज में पोज करते हुए दिखें। पीछे राजमहल जैसा शानदार बैकग्राउंड हो। लाइटिंग सुनहरी और चमकदार हो, रंग गहरे और रिच हों। दुल्हन ने भारी इंडियन ब्राइडल लहंगा पहना हो और दूल्हे ने रॉयल शेरवानी। दोनों के चेहरे बिल्कुल पहले जैसे ही रहें, स्किन नेचुरल और स्मूद दिखे। फोटो अल्ट्रा एचडी हो और पूरी तरह साफ व शार्प नजर आए।

इस फोटो को डेस्टिनेशन इंडियन रॉयल वेडिंग फोटोशूट में बदलो। लोकेशन उदयपुर पैलेस या गोवा बीच वेडिंग स्टाइल की हो। नेचुरल धूप की रोशनी हो, कपल के पोज़ एलिगेंट और क्लासी हों। दूल्हा-दुल्हन ने लग्जरी वेडिंग आउटफिट पहने हों। लाइट और शैडो बिल्कुल रियल लगें। दोनों के चेहरे बिल्कुल ओरिजिनल जैसे ही रहें। फोटो हाई रेजोल्यूशन, शार्प और साफ दिखे।
इसे भी पढ़ें- फॉलोअर्स भी बढ़ेंगे और कमाई भी होगी! इन Hindi AI Prompts से हर दिन डालें अलग पोस्ट, क्लासी हो जाएगा आपका प्रोफाइल

इस नॉर्मल कपल फोटो को ड्रीमी इंडियन रॉयल वेडिंग फोटोशूट में बदलो। लाइटिंग सॉफ्ट और नेचुरल हो, रंग हल्के पेस्टल टोन में हों। चेहरे पर रोमांटिक एक्सप्रेशन दिखें। दूल्हा-दुल्हन ने एलिगेंट वेडिंग आउटफिट पहने हों। पीछे फूलों से सजा हल्का ब्लर बैकग्राउंड हो। दोनों के चेहरे बिल्कुल पहले जैसे ही रहें। फोटो पूरी तरह रियल लगे, कोई कार्टून या पेंटिंग जैसा इफेक्ट न हो, और इमेज क्लियर व शार्प दिखे।
इसे भी पढ़ें- New Year 2026 पर शेयर करना चाहती हैं खूबसूरत तस्वीरें? Google Gemini पर Hindi Prompt से बना सकती हैं अलग-अलग पोज में फोटोज

दी गई कपल फोटो को बॉलीवुड स्टाइल इंडियन रॉयल वेडिंग सीन में बदलो। लाइटिंग ड्रामेटिक हो, बैकग्राउंड हल्का ब्लर हो और रंगों में सिनेमैटिक टच व गहरा कॉन्ट्रास्ट दिखे। दूल्हा-दुल्हन कॉन्फिडेंट पोज में हों और ट्रेडिशनल इंडियन वेडिंग आउटफिट पहने हों। फोटो अल्ट्रा एचडी, पूरी तरह रियल और क्लियर दिखनी चाहिए।

इस कपल फोटो को ट्रेडिशनल इंडियन रॉयल वेडिंग पोर्ट्रेट में बदलो। लाल और सुनहरे रंगों का रिच टोन हो। दुल्हन की ब्राइडल ज्वेलरी डिटेल में दिखे और लहंगा व शेरवानी पर खूबसूरत कढ़ाई हो। लाइटिंग स्टूडियो क्वालिटी की हो। फोटो के हर डिटेल बिल्कुल साफ और शार्प दिखें। दोनों के चेहरे बिल्कुल पहले जैसे ही रहें और पूरी फोटो एक रियल वेडिंग एल्बम जैसी फील दे।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।