
लोहड़ी पर आप खूबसूरत पंजाबी लुक में AI फोटो कैसे तैयार करें, समझ नहीं आ रहा है, तो पहले आपके पास सही प्रोम्पट होना जरूरी है। अगर प्रोम्पट अच्छे हैं, तो आप एक से एक फोटो क्रिएट कर सकती हैं। Google Gemini पर प्रोम्पट डालकर फोटो बनाना आसान होता है। इसमें आपको कोई भी ऐसी फोटो Prompt के साथ जेमिनी पर डालनी होगी, जिसमें आपका चेहरा साफ नजर आ रहा हो। इसके बाद आप लोहड़ी वाला पंजाबी सूट लुक प्रोम्पट कॉपी करके फोटो के साथ अपलोड कर देना है। आप कुछ ही सेकेंड में देखेंगी की फोटो तैयार हो जाएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए अलग-अलग तरह के फोटो प्रॉम्प्ट लेकर आए हैं। आप इनसे एक से एक फोटो क्रिएट अलग-अलग पोज में बना लेंगी।
मेरी फोटो से एक खूबसूरत लोहड़ी की रात की फोटो बनाओ। लड़की ने ट्रेडिशनल पंजाबी स्टाइल सूट पहना हो। बालों में लंबा परांदा लगा हो। माथे पर छोटी सी लाल बिंदी हो। चेहरा बिल्कुल सेम रहे, नेचुरल और रियल लगे।

मेरी फोटो से लोहड़ी की फोटो क्रिएट करो। लड़की पंजाबी सूट और परांदा में हो, हाथ में तिल-गुड़ या लड्डू की प्लेट पकड़ी हो। चेहरा वही रहे, नेचुरल लाइट हो। बैकग्राउंड में घर की छत या खुले आसमान का फेस्टिव माहौल हो। ऊपर से लेकर नीचे तक फोटो होनी चाहिए और मेरा चेहरा कैमरे की तरफ हो।
इसे भी पढ़ें- Google Gemini से बनाएं अपनी Wediing Couple Photo, इन Hindi AI Prompt से सिंगल इमेज से भी बन जाएगी पार्टनर के साथ तस्वीरें

हमारी दोनों फोटो को लोहड़ी के लिए एक सुंदर फोटो बनाओ। एक ने काले रंग का और दूसरे ने रंगीन पंजाबी सूट पहना हो, बालों में लंबा परांदा लगा हो। हल्की स्माइल हो, चेहरा नेचुरल और बिल्कुल सेम रहे। बैकग्राउंड में धूप, पतंग उड़ता आसमान और त्योहार वाला माहौल हो। फोटो रियल लगे। ऊपर से लेकर नीचे तक फोटो होनी चाहिए और मेरा चेहरा कैमरे की तरफ हो।

मेरी फोटो से एक सिंपल और एलिगेंट पंजाबी लुक फोटो बनाओ। लड़की पंजाबी स्टाइलिश सूट और परांदा में जमीन पर या चौकी पर बैठी हो। हाथ गोद में हों, हल्की मुस्कान हो। मकर संक्रांति का माहौल, धूप और सॉफ्ट बैकग्राउंड हो।
इसे भी पढे़ं- Google Gemini पर AI Nano Banana 3D फोटो हर पोज में बना सकती हैं आप, यहां से कॉपी करें अलग-अलग AI Prompt

मेरी फोटो से लोहड़ी की रात की फोटो बनाओ। लड़की ने ट्रेडिशनल पंजाबी सूट पहना हो, बालों में लंबा परांदा हो और माथे पर छोटी लाल बिंदी हो। सामने जलती हुई मकर संक्रांति की अग्नि हो। अलाव की रोशनी चेहरे पर पड़ रही हो। बैकग्राउंड में दीये, लाइट्स और फेस्टिव सजावट हो। चेहरा बिल्कुल सेम रहे।

मेरी फोटो से रात की लोहड़ी फोटो बनाओ। पंजाबी सूट, परांदा और माथे पर बिंदी हो। लड़की अलाव के पास बैठी हो, हाथ अग्नि की ओर बढ़ाए हुए। आसपास तिल-गुड़, मूंगफली और रेवड़ी रखी हों। लाइट अलाव से आ रही हो, माहौल गर्म और खुशनुमा लगे। उसने स्टाइलिश ब्लेक कलर का सूट पहना हो, उसका चेहरा कैमरे की तरफ हो।

सूट परांदे के साथ मेरी फोटो को खुबसूरत शाम के लोहड़ी लुक में बनाएं। रात हो रही है, मेरे सामने अग्नि जल रही है, पीछे लोग धुंधले हैं और मैं मुस्कुराते हुए लोहड़ी में तिल डाल रही हूं। मेरा चेहरा कैमरे की तरफ है।

मुझे और मेरे दोस्त को एक साथ एक फोटो में दिखाओ, मैंने लाल रंगा का सूट पहनना है, हाथ में अपनी चोटी पकड़ी है, मेरे लंबे बालो में परांदा भी लगा है.. ऐसे ही मेरे दोस्त पीले रंग का सूट पहनना है और उसने भी हाथ में अपनी लंबी चोटी को पकड़ा है। उसके बालो में भी परांदा लगा है। हमारे पीछे अग्नि जल रही है जो धुंधला है.. हम दोनों मुस्कुरा रहे हैं.. फोटो एकदम रियल लगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।