Fri Mar 20, 2026 | Updated 03:21 AM IST
herzindagi
eid ai prompts to create image with google gemini in your favourite bollywood star look

Eid AI Prompts की मदद से दिखेंगी करीना कपूर और हीना खान जैसी स्टाइलिश, Google Gemini पर Hindi प्रॉम्प्ट्स डालकर खुद को अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के लुक में बदलें

Google Gemini AI Prompts की मदद से ईद की फोटो जनरेट करने के लिए आपको अपनी फोटो भी अपलोड करनी होगी। आपके फेस के साथ जेमिनी तभी फोटो बनाएगा, जब उसे कमांड में फोटो मिलेगी। बिना फोटो के साथ वह किसी भी रेंडम चेहरे के साथ फोटो बना देगा।
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 10:24 IST

Eid Photo AI Prompts इस समय गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स इस पर्व में अपने अकाउंट पर अलग-अलग पोज में फोटो डालना चाहते हैं, इसके लिए वह Google Gemini का सहारा ले रहे हैं। इसका कारण यह है कि इससे आप अपनी सिंपल फोटो को भी अपडेट कर पाते हैं और अपनी पसंद के अनुसार फोटो और लोकेशन के अनुसार इसे बदल सकते हैं। इस बार अगर आप ईद पर कुछ क्लासी या नए कपड़े नहीं पहन पा रही हैं या कहीं बाहर नहीं जा पा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ईद से जुड़े प्रोम्पट्स के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

ईद की फोटो के लिए प्रोम्पट (Gemini AI Photo Editing Prompts for Eid)

मेरी फोटो के साथ एक ऐसी तस्वीर बनाएं जिसमें मैं छत पर खड़ी हूं और ईद का चांद देख रही हूं। मैंने खूबसूरत पारंपरिक कपड़े पहने हुए हैं। आसमान में हल्का अंधेरा है और चांद साफ दिखाई दे रहा है। आसपास की लाइट्स और सजावट माहौल को खूबसूरत बना रही हैं। पूरी फोटो में फोकस मुझ पर हो और बैकग्राउंड हल्का ब्लर हो।

Gemini AI Photo Editing Prompts for Eid

ईद मुबारक प्रोम्पट्स (Eid Mubarak AI Prompts)

मेरी फोटो के साथ एक ऐसी तस्वीर बनाएं जिसमें मैं सुबह सहरी के समय टेबल पर परिवार के साथ खाना खा रही हूं। टेबल पर पारंपरिक खाने की चीजें रखी हैं। मेरे ऊपर फोकस करो और परिवार के लोगों को ब्लर कर दो, कमरे में लाइटे और सजा हुआ है, सभी ने अच्छे कपड़े पहने हैं, फोटो रियल लगे।

Eid Mubarak AI Prompts

ईद के ट्रेंडिंग प्रोम्पट (Eid Style Photo Promots)

मेरी फोटो के साथ एक ऐसी तस्वीर बनाएं जिसमें मैं अपने दोस्तों के साथ ईद के मौके पर गले मिल रही हूँ। मैंने खूबसूरत ईद आउटफिट पहना है और चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। आसपास और लोग भी हैं लेकिन सभी हल्के ब्लर में हैं और फोकस सिर्फ मुझ पर है। माहौल खुशियों से भरा हुआ है।

इसे भी पढ़ें- फॉलोअर्स भी बढ़ेंगे और कमाई भी होगी! इन Hindi AI Prompts से हर दिन डालें अलग पोस्ट, क्लासी हो जाएगा आपका प्रोफाइल

Eid Style Photo Promots

ईद फोटो प्रोम्पट (Image Prompt Generator for Eid)

मेरी फोटो के साथ एक ऐसी तस्वीर बनाएं जिसमें मैं एक सजी हुई प्यारी बच्ची के साथ खड़ी हूं। बच्ची ने खूबसूरत ईद ड्रेस पहनी है और हम दोनों मुस्कुरा रहे हैं। आसपास हल्की सजावट है और फोटो का फोकस हम दोनों पर है, बैकग्राउंड सॉफ्ट ब्लर में है।

इसे भी पढे़ं- ChatGPT से फोटो रियल नहीं बन रही, जानें Prompt डालते हुए क्या गलती कर रही हैं आप?

Image Prompt Generator for Eid

मेरी फोटो के साथ एक ऐसी तस्वीर बनाएं जिसमें मैं रात के समय छत पर खड़ी हूं और ईद का चांद देख रही हूं। हवा हल्की चल रही है और दुपट्टा उड़ रहा है। आसमान साफ है और चांद चमक रहा है। पूरी फोटो का माहौल शांत और खूबसूरत है, और फोकस मुझ पर है, बाकी बैकग्राउंड ब्लर है।

Google Gemini Eid photos

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- gemini

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।