herzindagi
chatgpt image generation tips how to give correct prompt for realistic photo

ChatGPT से फोटो रियल नहीं बन रही, जानें Prompt डालते हुए क्या गलती कर रही हैं आप?

ChatGPT की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप किसी भी भाषा में इससे बात कर सकते हैं। यह हर तरह की भाषा को समझता है और उसके हिसाब से तस्वीरें बनाकर देता है। इसलिए, जरूरी नहीं है कि आप English Prompt डालेंगी, तभी फोटो बनेगी।
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 17:46 IST

ChatGPT आज के समय में लोग रोज यूज करने लगे हैं। इस डिजिटल दौर में लोगों के कई काम इसकी वजह से आसान हो गए हैं। यह धीरे-धीरे लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। सोशल मीडिया के इस जमाने में कई लोग तस्वीरें एडिट करने के लिए भी चैटजीपीटी का सहारा लेते हैं, हालांकि सही टिप्स फॉलो नहीं करने की वजह से फोटो सही नहीं बन पाती। ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल्स, कंटेंट क्रिएटर्स से लेकर बिजनेस ओनर्स तक हर कोई आज के समय में चैटजीपीटी का यूज करके ऊपर जा रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सही टिप्स बताएंगे, जिससे आपकी फोटो सही फ्रेम में बन पाएगी।

ChatGPT पर फोटो रियल क्यों नहीं बन रही?

फोटो क्लियर और अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए-इसके अलावा यह जानकारी भी होनी चाहिए कि फोटो क्लियर हो। ब्लर, डार्क, दूर से ली गई या फेस ढका हुआ होगा, तो AI आपका चेहरा नहीं समझ पाएगा। इससे जो फोटो वह क्रिएट करेगा, वह आपको नकली लगेगी। चेहरा साफ दिखाई दे और चेहरे पर रोशनी ठीक हो, तो फोटो रियल बनकर आती है।

इसे भी पढे़ं- Google Gemini पर बना सकती हैं अलग-अलग स्टाइल में Nanno Banana Saree लुक, इन AI Prompts से बदल सकती हैं अपनी साड़ी का रंग और डिजाइन

फोटो फ्रंट एंगल से ली गई हो

कई लोग यह नहीं जानते कि फोटो एकदम सामने से अपलोड करना जरूरी है। अगर फोटो टेढ़ी या साइड एंगल में होगी, तो रियल फोटो कैसे तैयार होगी। AI तभी बेहतर काम करता है जब फोटो फ्रंट एंगल से ली गई हो। फोटो में आंखें, नाक और चेहरे की शेप साफ नजर आ रही हो। ध्यान रखें कि AI कंफ्यूज हो जाता है और फोटो रियल नहीं बन पाती।

chatgpt image generation tips how to give correct prompt for realistic photo

बिना फोटो अपलोड किए रियल इमेज नहीं बन सकती

कई लोगों को यह जानकारी नहीं कि, चैट जीपीटी से अपनी फोटो क्रिएट करने के लिए आपको अपनी कोई भी फोटो अपलोड करना जरूरी है। अगर आप अपनी फोटो अपलोड नहीं करते, तो AI आपकी असली शक्ल के हिसाब से फोटो क्रिएट नहीं कर सकता। अगर आप केवल टेक्स्ट प्रोम्पट (Prompt) डाल देंगी और कहेंगी, ऐसी फोटो बना दो, तो वह कोई भी रेंडम फोटो बनाकर दे देगा। इसलिए, ध्यान रखें कि AI को आपकी फेस स्ट्रक्चर, आंखों, नाक, स्किन टोन और एक्सप्रेशन समझने के लिए फोटो अपलोड करना जरूरी है।

इसे भी पढे़ं- Google Gemini पर AI Nano Banana 3D फोटो हर पोज में बना सकती हैं आप, यहां से कॉपी करें अलग-अलग AI Prompt

सही प्रोम्पट देना भी है जरूरी

इसके अलावा फोटो के साथ आपको सही प्रोम्पट देना भी जरूरी है। प्रोम्पट में आपको लिखना होगा कि मेरे द्वारा दी गई फोटो से नई फोटो क्रिएट करें। इससे वह आपके चेहरे के साथ नई फोटो बनाएगा। सिर्फ फोटो डालना ही काफी नहीं है, बल्कि सही और डिटेल प्रोम्पट देना भी जरूरी है। फोटो के साथ लिखे कि रियलिस्टिक इमेज बनाएं। जितना क्लियर प्रोम्पट होगा, उतना बेहतर रिजल्ट मिलेगा।

chatgpt image generation tips how to give correct prompt for realistic photos

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।