
माता रानी के साथ अपनी फोटो को एड करने के लिए आपको Gemini पर AI Prompt डालना होगा। सही प्रोम्प्ट डालने पर ही आप तस्वीरें बना सकती हैं। आजकल सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। नवरात्रि के पर्व में भक्त माता से प्रेम करते हैं, इसलिए उनके साथ अपनी फोटो एड करके तरह-तरह की AI तस्वीरें बना रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको माता रानी से जुड़े नवरात्रि AI Prompts की जानकारी देंगे। आप इन प्रोम्प्टस को कॉपी करें और Gemini पर डालें।
मेरी फोटो के साथ एक ऐसी फोटो बनाओ, जिसमें मैं माता रानी के साथ जमीन पर बैठकर खाना खा रही हूं। माता रानी मुझे अपने हाथों से खाना खिला रही हैं। मैंने फोटो में हल्के पीले रंग का सूट पहना है। माता रानी भी नीचे बैठी हैं। हम दोनों एक दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। फोटो एकदिम रियल लगे।

मेरी फोटो के साथ एक फोटो बनाओ, जिसमें मैं माता रानी की मूर्ती के सामने नीचे बैठी हूं। मैंने हल्के हरे रंग का सूट पहना है और माता रानी का हाथ मेरे सिर पर है। फोटो एकदिम रियल लगे और मेरे फेस के साथ-साथ माता रानी के फेस पर भी फोकस हो। माता रानी मुझे देखकर मुस्कुरा रही हो और मैंने उनके आगे हाथ जोड़ा हुआ हो।

एक ऐसी फोटो बनाओ, जिसमें मैं कमरे में अपने बैड पर सो रही हूं, कमरे में हल्का अंधेरा है, और माता रानी मुझे सुला रही हैं। माता रानी का हाथ मेरे सिर पर है। फोटो रियल लगे, माता रानी ने लाल रंग की साड़ी और मुकुट भी पहना है।

एक ऐसी फोटो बनाओ, जिसमें मैं माता रानी को गले लगा रही हूं, माता रानी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लाल रंक की साड़ी पहनी है। वह मुझे गले लगा कर मुस्कुरा रही हैं। मैंने पर्पल कलर का सूट पहना है और मेरी भी आंखें बंद है। फोटो एकदम रियल लगे।

मेरी फोटो के साथ एक ऐसी फोटो बनाओ साथ सड़क पर चल रही हूं, माता रानी हाथ मैंने पकड़ा हुआ है, मैं माता रानी को देखकर मुस्कुरा रही हूं, माता रानी सामने की तरफ देख ररी है, बेहद खूबसूरत फोटो रियल लगे। मैंने हल्के नीले रंग की साड़ी पहनी है।

एक ऐसी फोटो बनाओ , जिसमें मैं और माता रानी पार्क में झुला झुल रहे हैं, माता रानी ने मुकुट पहना है और बाल खुले हुए हैं, बाल हवा में उड़ रहे हैं, वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, मैंने ब्लू जींस टॉप पहना है, मैं भी झूले पर बैठी हूं और माात रानी की तरफ देख रही हूं।

इसे भी पढ़ें- Google Gemini से बनाएं अपनी Wediing Couple Photo, इन Hindi AI Prompt से सिंगल इमेज से भी बन जाएगी पार्टनर के साथ तस्वीरें
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।