टीवी एक्ट्रेस माही विज लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। माही विज और जय भानुशाली ने अपनी 14 साल की शादी को खत्म करने का ऐलान किया, तो सोशल मीडिया पर कपल को लेकर कॉन्ट्रोवर्सीज का दौर शुरू हुआ। पहले खबरें सामने आईं कि जय ने माही को धोखा दिया है और इस वजह से दोनों अलग हो रहे हैं। इसके बाद माही के कुछ क्रिप्टिक पोस्ट्स को भी जय से जोड़कर देखा जाने लगा हालांकि, माही ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद माही विज ने नदीम नाम के एक शख्स को बर्थडे विश किया और उनके बारे में कई इमोशनल बातें लिखीं और फिर माही का नाम नदीम के साथ जोड़ा जाने लगा हालांकि, माही ने वीडियो शेयर करके इस पूरे मुद्दे पर रिएक्ट किया और ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई। चलिए इस बीच आपको बताते हैं कि नदीम कौन हैं और सलमान खान से कैसे उनका गहरा रिश्ता है?
View this post on Instagram
माही विज के करीबी दोस्त नदीम का सलमान खान से खास रिश्ता है। नदीम एक मीडिया प्रोफेशनल हैं और लंबे समय से सलमान खान टेलीविजन यानी एसकेटीवी से जुड़े हुए हैं। सलमान खान ने नदीम को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साल 2023 में बर्थडे विश किया था और नदीम को अपना सबसे करीबी और सबसे पुराना दोस्त बताया था। नदीम कई बार कपिल शर्मा शो में भी सलमान के साथ ऑडियंस में नजर आ चुके हैं। बताया जाता है कि नदीम, सलमान खान के करीबी दोस्तों में से एक हैं।

नदीम और माही का नाम साथ जुड़ते ही कई सेलेब्स ने माही को सपोर्ट किया और इस पूरे मुद्दे पर ट्रोलर्स की क्लास लगाई। अंकिता लोखंडे के बाद अर्पिता खान ने इस मुद्दे पर नदीम को सपोर्ट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "नदीम अगर आपको भला-बुरा कहा जा सकता है, तो मैं समझ नहीं पाती कि हम कैसी दुनिया में जी रहे हैं?" बता दें कि नदीम का सलमान खान के परिवार से गहरा रिश्ता है।
यह भी पढ़ें- जय भानुशाली और माही विज के अलग हुए रास्ते, 14 साल बाद टूटी शादी; एक्ट्रेस ने कहा- इसे गंदा मत...
View this post on Instagram
माही विज ने नदीम को एक पोस्ट के जरिए बर्थडे विश किया था और इसमें बताया था कि नदीम उनके बहुत करीब हैं। इसके बाद उनकी बेटी तारा जय भानुशाली के अकाउंट से नदीम के लिए एक पोस्ट लिखा गया, जिसमें नदीम के लिए हैप्पी बर्थडे अब्बा लिखा। इसके बाद नदीम और माही के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। इसके बाद माही ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके ट्रोलर्स की लताड़ लगाई।
माही विज लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं और इसी बीच उन्होंने कलर्स के सीरियल 'सहर होने को है' से टीवी पर वापसी की है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Mahhi Vij
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।