
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती ने अपने करियर की शुरुआत में ही वो सफलता हासिल की, जिसे हासिल करने में कई कलाकारों को सालों लग जाते हैं। एक्ट्रेस ने 13 हिंदी फिल्मों में काम किया था और कई ऐसी फिल्में थीं, जिनके काफी हिस्से की वो शूटिंग कर चुकी थीं, लेकिन उनकी अचानक मौत से वो फिल्में अधूरी रह गईं और बाद में अन्य एक्ट्रेसेस की झोली में गिरीं। दिव्या भारती ने साल 1992 में हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान बनाना शुरू की थी और साल 1993 में उन्होंने इस दुनिका को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की गुत्थी आज भी सुलझी नहीं है। उनके अचानक जाने ने न केवल फैंस को सदमा दे दिया था, बल्कि उनकी मौत को लेकर कई तरह की बातें भी सामने आईं। आधिकारिक तौर पर इसे एक हादसा बताया गया, लेकिन इसके पीछे आत्महत्या और हत्या की साजिश जैसी कई थ्योरीज सामने आईं, जो आज तक एक राज बनी हुई हैं। एक्ट्रेस के दोस्त राजू ने उनकी मौत के लगभग 33 सालों बाद उनकी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

राजू श्रेष्ठ ने दिव्या भारती की पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाली बातें कहीं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि दिव्या राफी अरेली और दुखी थीं, वो अपनी पर्सनल लाइफ से बिल्कुल भी खुश नहीं थीं, वो अपने करियर में बेहद खुश थी, लेकिन निजी जिंदगी से परेशान थीं। राजू ने इन बातों की ज्यादा गहराई में न जाते हुए कहा कि अब इतने सालों बाद उनका नाम लेकर किसी तरह का विवाद खड़ा करना सही नहीं होगा।
दिव्या भारती से जुड़ी बातें करते हुए राजू ने ये भी कहा कि दिव्या को ऐसा महसूस होता था कि वो लगातार काम कर रही हैं और पैसे कमा रही हैं, लेकिन लोग उनके पैसों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और ये बात उन्हें बहुत परेशान करती थी।

दिव्या भारती की मौत 5 अप्रैल, 1993 को उनके अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल की खिड़की से गिरने से हुई थी और बाद में इसे एक हादसा बताया गया था हालांकि, इसके तार कई पहलुओं से जुड़े थे, लेकिन आज भी उनकी मौत से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जो राज ही हैं। इंटरव्यू में राजू ने ये भी बताया कि दिव्या की मौत के बाद वो सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे थे और सबसे आखिर में वो ही वहां से निकले थे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।