Sat Mar 14, 2026 | Updated 03:00 AM IST
herzindagi
divya agarwal

Kaun Hain Divya Agarwal: कौन हैं दिव्या अग्रवाल, जिसने Prince Narula के फैंस पर लगाए दुष्कर्म की धमकी देने के आरोप?

बिग बॉस ओटीटी विजेता दिव्या अग्रवाल ने मालदीव से एक वीडियो जारी कर प्रिंस नरूला के फैंस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां और दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं, साथ ही घर का पता जानने की धमकी भी दी जा रही है। 
Editorial
Updated:- 2026-03-11, 12:33 IST

'बिग बॉस ओटीटी' की विजेता दिव्या अग्रवाल शो 'द 50' से बाहर हो गई हैं और अब वे इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिव्या का कहना है कि प्रिंस नरूला के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर गंदे कमेंट्स और दुष्कर्म की धमकियां दे रहे हैं। अभिनेत्री ने दावा किया कि कुछ लोग उनके घर का पता जानने की धमकी भी दे रहे हैं। दिव्या ने सीधा निशाना साधते हुए प्रिंस नरूला पर आरोप लगाया कि वे अपने फैंस को उनके खिलाफ नफरत फैलाने के लिए उकसा रहे हैं। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। ऐसे में पूरे मामले के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन हैं दिव्या अग्रवाल और क्या है ये पूरा मामला। जानते हैं इस लेख के माध्यम से... 

कौन हैं दिव्या अग्रवाल?

4 दिसंबर 1992 को जन्मीं दिव्या अग्रवाल एक अभिनेत्री और निर्माता हैं, जो Ragini MMS Returns (2017), Abhay (2019) और Cartel (2021) के लिए मशहूर हैं। 

divya agarwal (3)

दिव्या अग्रवाल ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपुर्वा पडगांवकर से फरवरी 2024 में शादी की थी. हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, शादी से पहले दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ थे और डेट कर रहे थे। बता दें कि अपुर्वा एक बिजनेसमैन होने का साथ-साथ सोशल मीडिया पर जिम इन्फ्लुएंसर भी हैं। 

इसे भी पढ़ें - Dhurandhar vs Satya: आदित्य धर की 'धुरंधर' को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, हर सीन एक-जैसा? लोग बोले- ये तो पूरी नकल...

 जबकि, दिव्या एमटीवी स्प्लिट्सविला 10 में रनर-अप रही है और बिग बॉस ओटीटी जीतकर अपना नाम कमाया है। इसके बाद वो कई रियलिटी शोज, वेब प्रोजेक्ट्स और म्यूजिक वीडियोज में अपने काम को और निखारती नजर आई हैं।

divya agarwal

दिव्या ने शेयर किया वीडियो

दिव्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि रियलिटी शो के बाद उन्हें अपने पुराने दोस्त के फैंस की ओर से नफरत भरे मैसेज मिल रहे हैं। दिव्या ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर न केवल गालियां दी जा रही हैं, बल्कि दुष्कर्म की धमकियां भी मिल रही हैं। कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि वे उनका घर जानते हैं और लड़कों को भेजकर उनके साथ बदसलूकी करेंगे।

दिव्या ने प्रिंस नरूला का नाम लिए बिना उन पर तंज कसते हुए कहा कि ये सेलिब्रिटी इतने 'सेल्फ ऑब्सेस्ड' हैं कि शो खत्म होने के बाद भी हर एपिसोड देखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये कलाकार अपने फैंस को उकसाते हैं ताकि वे उन्हें निशाना बना सकें।

क्या है पूरा मामला?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब प्रिंस नरूला ने एक वीडियो साझा कर दिव्या अग्रवाल के खेल पर सवाल उठाए। प्रिंस का दावा था कि 'द 50' शो के दौरान दिव्या ने ठीक से परफॉर्म नहीं किया और पूरे सफर में केवल एक ही टास्क पूरा कर पाईं।

इसे भी पढ़ें - सिर्फ 4 एपिसोड और धांसू रेटिंग, OTT पर तहलका मचा रही है यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज, आज ही खत्म कर डालें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।