Tue Mar 10, 2026 | Updated 05:32 PM IST
herzindagi
the dinosaurs

सिर्फ 4 एपिसोड और धांसू रेटिंग, OTT पर तहलका मचा रही है यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज, आज ही खत्म कर डालें

एक नई डायनासोर डॉक्यूमेंट्री सीरीज ओटीटी पर धूम मचा रही है, जो 7.7 IMDb रेटिंग के साथ टॉप 2 पर ट्रेंड कर रही है। 4 एपिसोड की यह सीरीज़, प्रत्येक 40 मिनट का, डायनासोर के 170 मिलियन वर्षों के विकास को दर्शाती है। 
Editorial
Updated:- 2026-03-10, 15:22 IST

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते ढेरों फिल्में और सीरीज आती हैं, लेकिन डॉक्यूमेंट्री सीरीज का अपना एक अलग अट्रेक्शन होता है। हाल ही में रिलीज हुई एक नई डॉक्यू-सीरीज ने डिजिटल दुनिया में तहलका मचा दिया है। यह सीरीज आते ही टॉप 10 की लिस्ट में छा गई है और फिलहाल नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। अच्छी बात यह है कि इस सीरीज में केवल 4 एपिसोड हैं और हर एक की अवधि करीब 40 मिनट है, जिसे आप आसानी से एक दिन में खत्म कर सकते हैं। दर्शकों को यह इतनी पसंद आ रही है कि IMDb पर इसे 7.7 की शानदार रेटिंग मिली है। अगर आप कुछ रियल और दिलचस्प देखना चाहती हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑपिशन है।

डायनासोर युग की गाथा 

यह शानदार डॉक्यूमेंट्री सीरीज डायनासोर के 170 मिलियन वर्षों के डेवलपमेंट और उनके युग की गाथा को बताती है। 6 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस सीरीज में ट्राइएसिक से लेकर क्रेटेशियस काल तक के सफर को बेहद करीब से दिखाया गया है।

हॉलीवुड के दिग्गज स्टीवन स्पीलबर्ग इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं, जबकि अपनी जादुई आवाज से मॉर्गन फ्रीमैन ने इसे नैरेट किया है। सीरीज की सबसे बड़ी खूबी इसका 'इंडस्ट्रियल लाइट एंड मैजिक' द्वारा तैयार किया गया CGI है, जो डायनासोर की दुनिया को इतना असली बना देता है कि आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें - OTT पर छाया 94 मिनट का जादू, मात्र डेढ़ घंटे की इस प्रेम कहानी ने सबको पछाड़ा; बनी नंबर-1

बता दें कि यह सीरीज साइंटिस्ट रिसर्च और सिनेमाई रोमांच का एक बेहतरीन मेल है। इसमें डायनासोरों के जीवन से जुड़ी नई रिसर्च को शामिल किया गया है,

1 - 2026-03-10T143451.484

जैसे स्पिनोसॉरस का शिकार के लिए औजारों का यूज करना और हेटेरोडोंटोसॉरस के गालों की अनूठी फिजिकल बनावट आदि शामिल हैं।

करोड़ों साल पीछे ले जाती है ये डॉक्यूमेंट्री

कहानी को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए टायरानोसॉरस रेक्स (T-Rex), स्टेगोसॉरस और मोसासॉरस जैसी फेमस प्रजातियों के साथ-साथ कई दुर्लभ जीवों के व्यवहार को भी पर्दे पर उतारा गया है। यह डॉक्यूमेंट्री न केवल हमें करोड़ों साल पीछे ले जाती है, बल्कि उन जीवों के जीने के अंदाज को साइंटिस्ट तर्कों के साथ बेहद रोचक तरीके से पेश करती है। ऐसे में इस डॉक्यूमेंट्री को देखना तो बनता है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें - Weekend Watchlist: 'सूबेदार' से लेकर 'गांधी टॉक्स' तक, पार्टनर के साथ देखें ये नई 5 धमाकेदार फिल्में और सीरीज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।