
फरवरी का दूसरा हफ्ता ओटीटी प्रेमियों के लिए मनोरंजन का भंडार लेकर आया है। जी हां,हम बात कर रहे हैं 9 फरवरी 2026 से 15 फरवरी तक की। इस सप्ताह में वैलेंटाइन वीक का खुमार तो होगा ही, लेकिन उससे कहीं ज्यादा सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर का तड़का लगने वाला है। बता दें कि नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज दस्तक दे रही हैं। ऐसे में इन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ओटीटी पर आप इस हफ्ते क्या देख सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि पंजाब की गलियों में छिपे राज एक बार फिर पर्दे पर आने वाले हैं। पहले सीजन की अपार सफलता के बाद कोहरा 2 एक नई मर्डर मिस्ट्री के साथ लौट रहा है। इस बार एएसआई गरूंडी के साथ ऑफिसर धनवंत कौर की जोड़ी एक पेचीदा केस को सुलझाती नजर आएगी। ऐसे में लोगों को इनका बेहद ही इंतजार है।

हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए यह हफ्ता बेहद खास होने वाला है। बता दें कि एड और लोरेन वॉरेन की मशहूर जोड़ी अपने आखिरी और सबसे डरावने केस के साथ वापसी कर रही है। यह 'कंज्यूरिंग' यूनिवर्स का फाइनल चैप्टर माना जा रहा है, जो रोंगटे खड़े करने का दावा करता है। ऐसे में इसे देखना तो जरूर बनता है।
इसे भी पढ़ें - Genelia-Riteish Love Story: 10 साल तक डेटिंग लेकिन बाउंड्रीज का रखा ख्याल, आज के कपल्स के लिए मिसाल है यह जोड़ी
राजीव खंडेलवाल के फैंस के लिए बड़ी खबर है। ये एक बार फिर दमदार भूमिका में लौट रहे हैं। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है, जहां न्याय की लड़ाई के बीच कई ऐसे राज खुलते हैं जो दर्शकों के होश उड़ा देंगे।

माना शंकरा वारा प्रसाद गारू (ZEE5 – 11 फरवरी): साउथ सिनेमा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। बता दें कि यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म बेहतरीन विकल्प है। एक सुरक्षा अधिकारी की जद्दोजहद, जो अपने परिवार और देश के प्रति कर्तव्यों के बीच फंसा है, इसे दिलचस्प बनाती है।
द आर्ट ऑफ सारा (नेटफ्लिक्स – 13 फरवरी): सियोल की चकाचौंध के पीछे छिपे अंधेरे को दिखाती यह जासूसी सीरीज सस्पेंस से भरी है।
इसे भी पढ़ें - Dhurandhar Explained: एक्शन के शोर में दबी महिलाओं की आवाज? महिला किरदारों को सिर्फ सजावट बना दिया
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।