herzindagi
genelia deshmukh

Genelia-Riteish Love Story: 10 साल तक डेटिंग लेकिन बाउंड्रीज का रखा ख्याल, आज के कपल्स के लिए मिसाल है यह जोड़ी

जेनेलिया और रितेश देशमुख की प्रेम कहानी आज के कपल्स के लिए एक मिसाल है। जेनेलिया ने बताया कि 10 साल तक डेटिंग के बावजूद उन्होंने शादी के बाद ही साथ रहने का फैसला किया। 
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 14:14 IST

बॉलीवुड में जब भी सबसे फेमस कपल्स की बात होती हैं, तो जेनेलिया और रितेश देशमुख का नाम सबसे पहले आता है। अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मस्तीभरी वीडियो से सबका दिल जीतने वाली इस जोड़ी के पीछे एक गहरा और डिसिप्लिन रिश्ता है। हाल ही में जेनेलिया ने अपने 10 साल के लंबे रिलेशनशिप और शादी के बाद के बदलावों पर खुलकर बात की है, जो आज की पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि दोनों के सक्सेस रिलेशनशिप के पीछे क्या राज छिपा है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जेनेलिया और रितेश देशमुख के रिश्ते की नींव क्या है। पढ़ते हैं आगे...

रिश्ते की मजबूत नींव क्या है?

बता दें कि हाल ही में जेनेलिया ने बताया कि शादी से पहले उनका रिश्ता लगभग 10 सालों तक चला था, लेकिन इस दौरान उन्होंने हमेशा मर्यादा और आपसी सम्मान को सबसे आगे रखा। वहीं उनके मुताबिक, अगर किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक चलाना है तो उसके लिए एक-दूसरे की पर्सनल लाइफ का सम्मान करना बहुत जरूरी है। 

ritesh deshmukh

उन्होंने कभी भी एक-दूसरे की पर्सनल फ्रीडम में दखल नहीं दिया, जिसके कारण उनका प्यार समय के साथ और भी गहरा होता गया।

शादी के बाद साथ रहने का फैसला लिया

आजकल के दौर में जहां लिव-इन रिलेशनशिप एक आम बात है, वहीं, जेनेलिया और रितेश ने एक अलग रास्ता चुना। ऐसे में जेनेलिया ने शेयर किया कि 10 साल तक डेटिंग करने के बावजूद उन्होंने कभी एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला नहीं किया। उनका मानना था कि शादी एक नई शुरुआत है और साथ रहने का असली सफर शादी के बाद ही शुरू होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें - Ruhi Singh Chat Leak: कौन हैं रूही सिंह, जिनके नाम से व्हाट्सएप पर वायरल हुईं गंदी बातें?

शादी के बाद पहली बार रहने आए

उन्होंने बताया, हम शादी के बाद ही पहली बार साथ रहने आए। इसने हमारे रिश्ते में एक नयापन और क्रेज पैदा किया। ऐसे में यह फैसला उनके लिए एक फ्रेश स्टार्ट की तरह था, जिसने उन्हें एक-दूसरे को एक नई भूमिका में समझने का मौका दिया

ritesh deshmukh (2)

एक-दूसरे के लिए खास सीख

जेनेलिया के मुताबिक, एक सक्सेस रिलेशनशिप का मंत्र यह है कि आप अपने पार्टनर को वैसे ही स्वीकार करें, जैसे वे हैं। रितेश और जेनेलिया ने कभी भी एक-दूसरे को बदलने की कोशिश नहीं की। यही कारण है कि आज इतने सालों बाद भी उनके बीच वही मासूमियत और दोस्ती बरकरार है।

इसे भी पढ़ें - गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला एक बार फिर आईं ट्रोलर्स के निशाने पर, वायरल डांस वीडियो पर मचा बवाल तो एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।