-1771135202842.webp)
अनन्या पांडे ने अभी हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जो वॉकर ब्लैंको के लिए है। बता दें, वॉकर ब्लैंको के जन्मदिन पर उन्होंने प्यार सी स्टोरी अपलोड की है। यह स्टोरी दिल को छू लेने वाली है। हालांकि यह एक छोटा सा मैसेज है, लेकिन इस छोटे से मैसेज ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। अन्य पांडे हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को अलग रखते हैं, लेकिन अब उनकी इस पोस्ट ने कुछ अफवाहों को थोड़ी हवा दे दी है।
इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए अनन्या पांडे ने वॉकर की फोटो शेयर की है और लिखा है- हैप्पी बर्थडे वॉल्की, तुम सबसे अच्छे हो। हालांकि ये एक छोटा सा मैसेज है, लेकिन इस छोटे से मैसेज में काफी गहरी बात छुपी है। अनन्या पोस्ट में वॉकर ब्लैंको को अपना दोस्त बता रही है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से डेटिंग की खबरें आ रही हैं। हालांकि, अनन्या पांडे या वॉकर ने अभी किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की है।

ऐसे में यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं या नहीं, लेकिन फैंस के मन में एक नई जोड़ी देखने का उत्साह है। जब से यह पोस्ट अनन्या ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है तब से उनकी अन्य फोटो पर फैंस कॉमेंट्स करके पूछ रहे हैं कि क्या वे दोनों डेट कर रहे हैं? क्या जो हम सोच रहे हैं, वह सही है?
इसे भी पढ़ें - Ram Charan-Upasana’s Twin Baby Names: राम चरण-उपासना ने बच्चों के लिए चुने सबसे 'यूनिक' नाम, जानें अर्थ
इस तरीके के कॉमेंट्स करके लोग अपने क्वेश्चन को अनन्या अनन्या के सामने पेश कर रहे हैं। हालांकि, यह तो आगे ही पता चलेगा कि इस बात में कितनी सच्चाई है।
बता दें, इससे पहले वॉकर ने भी अनन्या के लिए एक बर्थडे पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने खूबसूरत कहा था और लिखा था तुम बहुत खास हो मैं तुमसे प्यार करता हूं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन इस तरीके के पोस्ट से फैंस के मन में खलबली मच रही है।

ये अफवाहें 2024 में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। तब उस वक्त कुछ रिपोर्ट्स ने यह दावा किया था कि अनन्या मे किसी पार्टी में वॉकर को अपने पार्टनर के तौर पर इंट्रोड्यूस किया हालांकि इस पर भी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया।
इसे भी पढ़ें - साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला बनीं डॉक्टर, एक्टिंग के साथ पूरी की MBBS की पढ़ाई; डिग्री लेते हुए वायरल हुआ वीडियो
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।