Sat Feb 14, 2026 | Updated 09:33 AM IST
herzindagi
ram charan and upasana twins joy new baby names

Ram Charan-Upasana’s Twin Baby Names: राम चरण-उपासना ने बच्चों के लिए चुने सबसे 'यूनिक' नाम, जानें अर्थ

राम चरण और उपासना ने अपने जुड़वा बच्चों, बेटे शिवराम और बेटी अनवीरा देवी के नाम की घोषणा की है। हैदराबाद में आयोजित नामकरण समारोह में उन्होंने इन नामों के गहरे अर्थ भी बताए। 
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 11:15 IST

हाल ही में रामचरण और उपासना के घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। 31 जनवरी को दोनों एक बेटा और एक बेटी के माता-पिता बने। वहीं, इन्होंने हैदराबाद स्थित एक नामकरण समारोह आयोजित किया, जिसमें अपने बच्चों के नाम की घोषणा भी की। जब से बच्चों के नाम की घोषणा हुई है तब से लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि उन दोनों का क्या नाम है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रामचरण और उपासना ने अपने बच्चों के क्या नाम रखें और उनका क्या अर्थ है। पढ़ते हैं आगे...

रामचरण और उपासना के बच्चों के नाम और अर्थ

रामचरण और उपासना ने अपने बच्चों को प्यारा नाम शिवराम और बेटी का अनवीरा देवी रखा है। वहीं इन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बच्चों के नाम के अर्थ भी समझाएं। उन्होंने बताया कि इन नामों के पीछे बेहद ही पर्सनल और आध्यात्मिक जुड़ाव है। उपासना और मैंने इस पर काफी विचार किया, लेकिन हमारे माता-पिता भी यात्रा का अहम हिस्सा रहे।

upasana-ram charan (2)

हमारी संस्कृति में बड़ों को ज्ञान और आशीर्वाद का स्रोत मानते हैं इसलिए इस प्रक्रिया में उनकी मौजूदगी सबसे ज्यादा जरूरी थी। वहीं वे आगे कहते हैं कि हमारे बेटे का नाम शिवराज दो शाश्वत आदर्श भगवान शिव और भगवान राम के संगम से मिलकर बना है। यह संगम शक्ति और धर्म के साथ भक्ति का प्रतीक भी माना जाता है। वहीं, इस नाम से मेरे पिता के जन्म नाम शिव शंकर वर प्रसाद को भी आगे बढ़ाया जाएगा इसलिए वंश परंपरा और कृतज्ञता का भाव भी इस नाम से बेहद जुड़ा हुआ है। बेटी के नाम पर वह कहते हैं कि अनवीरा देवी साहस और दिव्य नारी शक्ति का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें - राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा कौन हैं? चेक बाउंस मामले में एक्टर संग ठहराई गईं दोषी

वीर इसमें वीरता को दर्शाता है और अन माता का रूप है। देवी शब्द जानबूझकर जुड़ा है, जिससे यह याद दिला सकें कि शक्ति और करुणा साथ-साथ मौजूद हैं।

upasana-ram charan

ऐसे में यह नाम सिर्फ पहचान नहीं है बल्कि शक्ति प्रेम और सास का भी प्रतीक है। बता दें कि उपासना ने भी बच्चों पर कुछ बातें कहीं।

इसे भी पढ़े - 'उनके साथ रहने में....', जब करीना ने शाहिद कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर की थी खुलकर बात; इस फिल्म से हुई थी प्यार की शुरुआत

उन्होंने कहा कि अब मदरहुड और अधिक शांत और सचेत महसूस होता है। पहली बार सब कुछ नया होता है खूबसूरत लेकिन थोड़ा मुश्किल भी। इस बार में बहुत ज्यादा शांत महसूस कर रही हूं। मैं बहुत सी चीजों को छोड़ना सीख लिया है और हमें छोटी-छोटी बातों पर घबराती नहीं हूं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।