
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। नूपुर सेनन की शादी के बाद खबरें आने लगीं कि दिशा, सिंगर और रैपर तलविंदर सिंह सिद्धू को डेट कर रही हैं। दरअसल, ये दोनों नूपुर सेनन की शादी में साथ नजर आए थे और रिसेप्शन में भी साथ दिखे थे। वेडिंग के एक वायरल वीडियो में दोनों हाथों में हाथ डाले भी नजर आए थे। इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म होने लगा कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अभी अपने रिश्तो को ऑफिशियल नहीं करना चाहते हैं। अब इन खबरों पर तलविंदर ने चुप्पी तोड़ी है और दिशा संग अपनी डेटिंग की अटकलों पर खुलकर बात की है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

नूपुर सेनन की शादी के बाद दिशा और तलविंदर सिंह सिद्धू के रिश्ते की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। कपल की डेटिंग की खबरों पर अब तलविंदर ने रिएक्ट किया है। उन्होंने इस बारे में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बात की और कहा- हमारी जान-पहचान शादी से ठीक पहले ही बढ़ी थी....हम खुद इन खबरों से चौंक गए थे...हम किसी भी अफवाह या प्रेशर के आगे नहीं झुकना चाहते हैं, ये वो वक्त है जब हम खुद को समझने की कोशिश कर रहे हैं, इस वक्त मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता, अगर लोग अफवाहें फैलाना चाहते हैं, तो मैं चाहता हूं कि उन्हें अफवाह ही रहने दिया जाए।'
यह भी पढ़ें- कौन हैं दिशा पाटनी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड तलविंदर सिंह सिद्धू? सोशल मीडिया पर हाथ थामे वीडियो हुआ वायरल
View this post on Instagram
इस बातचीत में जब तलविंदर से जब पूछा गया कि वो प्यार और रिश्तों के बारे में क्या सोचते है, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा- मैं तो हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं...मैं अभी भी प्यार में पड़ रहा हूं। बता दें कि उदयपुर में नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की रस्मों में तलविंदर और दिशा को साथ देखने के बाद इन दोनों के डेटिंग की खबरों ने तूल पकड़ा था। दोनों ने ऑफिशियली अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है। दिशा पहले टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही थीं। बता दें कि दिशा की उम्र 33और तलविंदर की उम्र 28 साल है।
दिशा पाटनी पहले भी कई बार अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Disha Patani
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।