
रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह का कॉन्ट्रोवर्सीज से पुराना नाता है। एक बार फिर हनी सिंह विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में हुए एक कॉन्सर्ट में ऐसी गंदी बात कह दी कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें आड़े हाथ ले रहे हैं। दिल्ली में अपने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने दिल्ली की सर्दी को लेकर एक विवादित बयान दिया है, इसके बाद से सोशल मीडिया पर वो जमकर ट्रोल हो रहे हैं। लोग उन्हें लाइव कॉन्सर्ट में इस तरह के शब्द बोलने के लिए खरी-खोटी सुना रहे हैं हालांकि, पूरे दिन बढ़ते विवाद के बाद हनी सिंह ने अब एक वीडियो शेयर करके माफी मांग ली है। बता दें कि रैपर का कॉन्ट्रोवर्सीज से पुराना नाता है और वो पहले भी कई वजहों से विवादों में रह चुके हैं। चलिए जानते हैं कि हनी सिंह ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कौन-सा ऐसा स्टेटमेंट दिया है, जिसके चलते वो ट्रोल हो रहे हैं?
View this post on Instagram
हनी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। ये वीडियो दिल्ली में हुए उनके एक कॉन्सर्ट का है। इस वीडियो में उन्होंने दिल्ली की सर्दी को लेकर अश्लील कमेंट किया है। उन्होंने कहा- दिल्ली की सर्दी में कार में इंटिमेट होने की बात ही कुछ और है। ( शब्दों की मर्यादा का ख्याल रखते हुए हनी सिंह के कमेंट को हम यहां सभ्य भाषा में लिखने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने जो कहा उसे सीधे शब्दों में लिखना यहां संभव नहीं है।) इसके बाद हनी सिंह ने और कुछ अपशब्दों और एक गाली का भी इस्तेमाल किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है पर यहां हम आपको वो वीडियो नहीं दिखा सकते हैं।

हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट के इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आखिर हनी को ऐसा बयान देने की क्या जरूरत थी? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है हनी सिंह फिर से नशा करने लगे हैं और शायद उन्होंने नशे में ये बयान दिया है। इसके अलावा भी कई यूजर्स हनी सिंह के इस कमेंट की आलोचना कर रहे हैं। लोगों का ये भी कहना है कि सिंगर्स को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और इस तरह की बातें करने से बचना चाहिए।
View this post on Instagram
हनी सिंह अपने बयान के चलते दिनभर विवादों में रहे और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर फजीहत हुई हालांकि, विवादों को बढ़ता देख उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके माफी मांग ली है।
हनी सिंह पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। साल 2024 में उन्होंने एक इंटरव्यू में गुलजार के गानों को लेकर कुछ ऐसा कहा था, जिसे लेकर उन्हें फजीहत झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा साल 2013 में उन्होंने लाइव शो के दौरान ऐसा स्टेटमेंट दिया था, जिसे लोगों ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ाने वाला बयान बताया। इसे लेकर उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी। इसके अलावा भी अपने गानों, बयान और पर्सनल लाइफ को लेकर हनी कई बार कॉन्ट्रोवर्सीज में आ चुके हैं।
हनी सिंह अपने वायरल वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं और सोशल मीडिया पर उनकी काफी फजीहत हो रही है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।