
शहनाज गिल का एक इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे लेकर एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, इस बातचीत में शहनाज ने कुछ ऐसा कहा है कि जो लोगों को हजम नहीं हो रहा है। शहनाज इस बातचीत में रिलेशनशिप में चीटिंग पर बात करती दिख रही हैं और कहीं न कहीं उनकी बातों से ऐसा लग रहा है कि वो रिलेशनशिप में पार्टनर को चीट करने को जायज या नॉर्मल ठहरा रही हैं और अब इसी बात पर लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि शहनाज ने क्या कहा था?
Woman is the enemy of woman !
— 「 𝐑𝐀𝐇𝐔𝐋 」❤️🇮🇳 (@TheHottestDevil) February 7, 2026
1. Its the IV after her movie Ikk Kudi which is woman centric based on Marriage.
2. Question was how to SUSTAIN a relationship after marriage not before.
3. She asked people to know each other at least for 3 Yrs before marrying!#ShehnaazGill pic.twitter.com/9oKkL3okWh
शहनाज गिल ने मिर्ची पंजाबी के साथ लगभग 3 महीने पहले किए एक पॉडकास्ट में चीटिंग को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसे लेकर यूजर्स उन पर कई तरह के इल्जाम लगाते दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहनाज ने अपने स्टेटमेंट से रिश्तों में चीटिंग को नॉर्मल ठहराया है, जो कि गलत है। दरअसल इस बातचीत में नए जमाने के रिश्तों पर बात की गई थी और यहां शहनाज ने कहा, "उसे जो करना है करने दो....अगर वो बाहर भी जाता है, तो जाने दो। आजकल ज्यादातर रिश्ते ऐसे ही हैं, जिनमें बाहर जीएफ होती हैं, इसलिए छोड़ दिया...पर ठीक है न उसे बनाना है बनाए गर्लफ्रेंड। कई बार हम सुनते हैं कि इसलिए ब्रेकअप हो गया क्योंकि बाहर एक गर्लफ्रेंड है, पर ठीक है न। रखने दो...उसने गर्लफ्रेंड रखने दो...कब तक रखेगा?"
View this post on Instagram
शहनाज गिल की इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्होंने अपने स्टेटमेंट से रिश्तों में बेवफाई को जायज ठहराया है और इस तरह से चीटिंग को नॉर्मलाइज करना गलत है। एक यूजर ने कहा कि ये महिलाओं का इस तरह चीटिंग का फेवर करना गलत है। हालांकि, कई यूजर्स ने शहनाज गिल का सपोर्ट किया और लिखा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, उनका बात कहने का तरीका अलग था। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- किसी को इस तरह जज करना गलत है।
शहनाज गिल अक्सर अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Shehnaaz Gill
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।