
टेलीविजन ओर ओटीटी पर 'द 50' नाम के एक नए रियलिटी शो ने दस्तक दी है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले में ये शो अनाउंस हुआ था और तबसे इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था। अब फाइनली इस हफ्ते इस शो की शुरुआत हो चुकी है। इस रियलिटी शो में 50 सदस्यों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से एक सदस्य बाहर हो चुका है। इस शो में प्रीमियर से ही हंगामे शुरू हो गए हैं और पहले एपिसोड में करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई थी। इसके बाद दिग्वियज राठी और रजत दलाल के बीच भी पंगा देखने को मिला। अब कल के एपिसोड में हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी की घर में लड़ाई हुई है। पहले अदनान शेख ने उन पर कई कमेंट किए और फिर उन्होंने नाइजीरियन रैपर को लेकर कुछ ऐसा कहा कि वो विवादों में फंस गईं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
View this post on Instagram
रियलिटी शो 'द 50' में सपना चौधरी ने नाइजीरियन रैपर को लेकर एक ऐसा कमेंट किया, जिसके चलते वो विवादों में आ गई हैं। उन्होंने नाइजीरियन रैपर Yung Sammy के रंग को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसे लेकर अब वो विवादों में फंसती नजरआ रही हैं। दरअसल सपना चौधरी कल के एपिसोड में करण पटेल कंटेस्टेंट्स को बता रहे हैं कि सपना ने युंग पर एक अजीब कमेंट किया। करण ने सभी को बताया कि सपना ने उनसे कहा, 'धूप में कहीं मैं काली तो नहीं हो जाऊंगी? इसके बाद उन्होंने युंग को बुलाकर इशारा करते हुए कहा कि कहीं मैं इसके जैसी तो नहीं हो जाऊंगी। सपना का ये कमेंट बाकी सदस्यों को भी हजम नहीं हुआ। करण ने भी कहा कि अनजाने में ही सही पर सपना रेसिस्ट कमेंट कर रही हैं, जो सही नहीं है। सपना इस बात को किसी और तरीके से भी कह सकती थीं।
View this post on Instagram
'द 50' के कल के एपिसोड में सपना और अदनान के बीच भी पंगा हुआ। एक टास्क के दौरान सपना ने अदनान से कहा- तुझमें दम नहीं है क्या बाहर जाकर कमाने का?' इस पर अदनान कहते हैं - 'चिल्ला मत.... औरत है तो औरत की तरह रह।' इस पर सपना भड़क गईं और दोनों के बीच जमकर तकरार हुई। बता दें कि अदनान को भी उनके इस कमेंट के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि 'द 50' इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स, मिस्ट्री लॉयन के घर में कैद हुए हैं और उनके साथ खेल आगे बढ़ रहा है।
The 50 इन दिनों जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है, जहां काफी फैंस को ये पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ का कहना है कि ये बिग बॉस की सस्ती कॉपी है और इसमें कुछ दम नहीं है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।