Thu Feb 19, 2026 | Updated 03:52 AM IST
herzindagi
image

The 50 Grand Finale: फिनाले की डेट आई सामने, ये होंगे टॉप 10 कंटेस्टेंट्स; किसके हाथ लग सकती है ट्रॉफी?

The 50 रियलिटी शो की शुरुआत को अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन इसके फिनाले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इन दिनों घर में कई कंटेस्टेंट्स की दोबारा एंट्री हुई है। चलिए आपको बताते हैं कि शो के फिनाले से जुड़ी क्या जानकारी वायरल हो रही है।
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 17:42 IST

रियलिटी शो The 50 इन दिनों दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है।  जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर The 50 को शुरू हुए कुछ ही हफ्ते हुए है, लेकिन इसकी कई बातें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। ऐसा शायद पहली बार हुआ, जब किसी शो में एक साथ 50 सदस्यों ने एंट्री ली। लॉयन के घर में रोजाना नए-नए टास्क होते हैं और इन टास्क में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले हंगामे ऑडियंस का खूब मनोरंजन करते हैं। यूं तो इस शो को शुरू हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन इसके फिनाले से जुड़ी बड़ी अपडेट अभी से सामने आ रही है। शो के फिनाले की डेट को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स क्या कह रही हैं और लॉयन के घर में किन सदस्यों के आगे जाने की उम्मीद है और किन्हें एग्जिट ऑर्डर मिल सकता है, चलिए आपको पूरी जानकारी देते हैं।

'द 50' के फिनाले को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

रियलिटी शो 'द 50' की शुरुआत 1 फरवरी से हुई थी, अभी इसे शुरू हुए 3 हफ्ते भी नहीं हुए हैं, ऐसे में फिनाले की डेट की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। बता दें कि 'द 50' की शुरुआत भले ही 1 फरवरी से हुई हो, लेकिन इसकी शूटिंग जनवरी के आखिरी हफ्ते में शुरू हो चुकी थी और यही वजह है कि प्रीमियर से पहले ही एलिमिनेशन को लेकर कई अपडेट्स आने लगी थीं। बात अगर शो के फिनाले की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके फिनाले की शूटिंग कल यानी 19 फरवरी को होगी। शो के अभी 17 एपिसोड्स ही ऑनएयर हुए हैं। यह 50 दिनों का शो है, ऐसे में अभी 33 एपिसोड्स और आने हैं। शो का फिनाले मार्च के आखिरी हफ्ते में होने की उम्मीद जताई जा रही है। घर के अंदर कल एलिमिनेट हुए दो सदस्यों आरुषि और उर्वशी की वापसी हुई है, वहीं लॉयन के पैलेस से बेबिका का पत्ता कट गया है।

यह भी पढ़ें- The 50 Elimination Spoiler: वंशज सिंह के बाद पहले ही हफ्ते में लॉयन के घर से कटेगा इन 9 कंटेस्टेंट्स का पत्ता, एविक्शन का गणित कर देगा ऑडियंस को हैरान

फिनाले में कौन से सदस्य बना सकते हैं अपनी जगह?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

'द 50' में अभी कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं और खेल का रूख भी हर पल बदल रहा है। शिव ठाकरे, प्रिंस नरुला, युविका चौधरी, रजत दलाल, सिद्धार्थ भारद्वाज, लवकेश कटारिया, उर्वशी ढोलकिया, कृष्णा श्रॉफ, अर्चना गौतम और रिद्धि डोगरा के फिनाले में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। ये सभी खिलाड़ी टास्क में बाकी कंटेस्टेंट्स को तगड़ी टक्कर दे रहे हैं और इनकी प्लानिंग इन्हें फाइनलिस्ट बना सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें- The 50 हाउस की पहली झलक सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फैंस ने बता दिया बिग बॉस की कॉपी; कंटेस्टेंट्स लिस्ट में भी हुआ बड़ा उलटफेर


The 50 रियलिटी शो फिलहाल ऑडियंस को पसंद आ रहा है और फैंस को इसके फिनाले का बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Courtesy: Jio Hotstar

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।