
The 50 रियलिटी शो की शुरुआत कलर्स और जियो हॉटस्टार पर 1 फरवरी को हुई थी। इस शो में लॉयन पैलेस में 50 सदस्यों ने एंट्री ली थी। रियलिटी शो के बड़े धुरंधर, टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने नाम और कई पॉपुलर यूट्यूबर्स समेत कुल 50 सदस्य, लॉयन के महल में पहुंचे थे। इस शो में होने वाले टास्क और नए-नए ट्विस्ट फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं। इसके फिनाले को लेकर अभी से बज बना हुआ है। दरअसल, शो के फिनाले की शूटिंग कल यानी 19 फरवरी को हो चुकी है और ऐसे में फैंस, विनर का नाम जानने के लिए बेताब हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में विनर के नाम को लेकर चौंकाने वाले दावे भी किए जा रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि विनर, फिनाले टास्क और शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स को लेकर क्या अपडेट सामने आ रही है?
View this post on Instagram
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इनमें से शिव ठाकरे ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। बताया जा रहा है कि फिनाले टास्क में टॉप 4 फाइनलिस्ट को एक पजल को सुलझाना था और सबसे पहले इस टास्क से काका और फिर कृष्णा बाहर हुईं और आखिर में टॉप 2 कंटेस्टेंट्स के तौर पर फैजू और शिक ठाकरे रह गए। शिव ने ये पजल 10 मिनट में और फैजू ने 14 मिनट में सुलझाई और इस तरह शिव को विनर चुना गया। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि विनर का नाम मेकर्स ने अभी सीक्रेट रखा है और चारों फाइनलिस्ट के साथ विनिंग मोमेंट का शूट किया है ताकि विनर का नाम सीक्रेट रहे और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह विनर का नाम, फिनाले से पहले लीक न हो पाए।
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टिकट टू फिनाले शिव को नहीं, बल्कि प्रिंस नरुला को मिला था, लेकिन उन्होंने दोस्ती निभाते हुए अपना फिनाले स्पॉट शिव को दे दिया और ऐसे में प्रिंस की जगह शिव शो के फाइनलिस्ट बनें। प्रिंस नरुला बेशक 'द 50' का विनर बनने के एक तगड़े दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने दोस्ती की खातिर खुद को फिनाले से बाहर कर लिया।
The 50 में फिलहाल कई धमाकेदार टास्क हो रहे हैं। जहां एक तरफ शो में कई पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी हुई है, वहीं दूसरी तरफ कई कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट भी हो रहे हैं। फिनाले में अभी वक्त है, लेकिन इसे लेकर अभी से फैंस में एक्साइटमेंट है।
The 50 के विनर का नाम जानने के लिए फिलहाल फैंस को अभी लगभग एक महीने का इंतजार करना होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।