
'बिग बॉस 18' और 'द 50' फेम रजत दलाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। 'द 50' शो खत्म होते ही रजत दलाल ने शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अचानक से अपनी वेडिंग फोटोज पोस्ट करके फैंस को हैरान कर दिया। रजत ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए इसे अपनी जिंदगी की नई शुरुआत बताया। रजत की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे पहलू हैं, जिन्हें लेकर वो विवादों में रहे हैं। फिलहाल जबसे उन्होंने अपनी वेडिंग फोटोज पोस्ट कीं, फैंस ये जानने की कोशिश में लग गए कि रजत दलाल की पत्नी कौन हैं? सोशल मीडिया पर उनके नाम और उनसे जुड़ी बाकी जानकारी को लेकर कई अटकलें लगाई जाने लगीं, चलिए हम भी जानने की कोशिश करते हैं कि उनकी पत्नी से जुड़ी क्या डिटेल्स सामने आ रही हैं?
View this post on Instagram
रजत दलाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग फोटोज पोस्ट कीं और इसे अपने जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत बताया। इन फोटोज में वो अपनी पत्नी का हाथ थामे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इन फोटोज पर विवियन डीसेना, आसिम रियाज, युविका चौधरी, शिव ठाकरे और उर्वशी ढोलकिया समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। रजत ने पहाड़ों में खूबसरत डेस्टिनेशन वेडिंग की है।
रजत दलाल ने वेडिंग फोटोज पोस्ट करते हुए अपनी पत्नी का नाम शेयर नहीं किया है और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को भी टैग नहीं किया है, ऐसे में उनकी पत्नी से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजत और उनकी पत्नी लंबे समय से रिलेशन में थे। बता दें कि 'बिग बॉस 18' में रजत ने एक एपिसोड में अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया था और हाल ही में 'द 50' में उन्होंने कहा था कि उनकी गर्लफ्रेंड जल्द ही उनकी वाइफ बन जाएगी। हालांकि, तब सभी को लग रहा था कि शायद वो मजाक कर रहे हैं, पर अब साफ है कि उन्होंने सीरियसली ये बात कही थी।
यह भी पढ़ें- क्या एल्विश यादव और जिया शंकर ने कर ली है सगाई? एक्ट्रेस का हाथ थामकर बोले- मुझे मेरा प्यार मिल गया

रजत दलाल का नाम 'बिग बॉस 18' और 'द 50' में चाहत पांडे के साथ जुड़ा था। 'बिग बॉस 18' में उनकी दोस्ती को चलते काफी रील्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हाल ही में 'द 50' में भी इनका नाम साथ जोड़ा जाने लगा था, लेकिन रजत ने चाहत के साथ किसी भी रोमांटिक रिश्ते से साफ इंकार किया था और चाहत ने भी एक इंटरव्यू के दौरान रजत को अपने भाई जैसा बताया था।
यह भी पढ़ें- बिग-बॉस 18: रजत दलाल ने ईशा सिंह के लिए कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया यूजर्स बोले 'पहले तो बहन बोला था...'
जबसे रजात दलाल की वेडिंग फोटोज सामने आई हैं, तभी से फैंस उनकी पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं और यही वजह से लोग उन्हें जमकर सर्च कर रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Rajat Dalal
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।