
जिया शंकर लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा मे हैं। पहले उनका नाम अभिषेक मल्हान संग जुड़ा था। कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि, बाद में अभिषेक ने इन अफवाहों को सिरे से नकार दिया था और जिया ने भी इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि उनके और अभिषेक के बीच केवल दोस्ती है। कल से जिया एक बार फिर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। अब एल्विश यादव संग उनकी सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल, इन दोनों ने स्टोरी पर एक ऐसी फोटो शेयर की, जिसके बाद इनकी सगाई की खबरों ने तूल पकड़ लिया। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरी खबर?

कल यूट्यूबर एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें वो एक्ट्रेस जिया शंकर का हाथ थामे नजर आ रहे थे। जिया की उंगली में डायमंड रिंग नजर आ रही है। इसके कैप्शन में एल्विश ने लिखा- मैंने प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया। इस फोटो में उन्होंने जिया को टैग किया और फिर जिया ने भी इस स्टोरी को अपनी वॉल पर शेयर किया। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि इन दोनों ने सगाई कर ली है और ये खबर काफी वायरल होने लगी हालांकि, कपल की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है।
View this post on Instagram
इस फोटो के वायरल होने के बाद इन दोनों के सगाई की खबरों ने जोर पकड़ लिया है हालांकि, कपल ने इन खबरों को कंफर्म नहीं किया है। ऐसे में अभी इसे कंफर्म नहीं कहा जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये फोटो इन दोनों के किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ी है और हाइप क्रिएट करने के लिए इसे इस तरह से शेयर किया गया है। बता दें कि पहले भी कई सेलेब्स अपने प्रोजेक्ट अनाउंसमेंट के लिए ऐसा कर चुके हैं। बता दें कि जिया शंकर, अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव तीनों ही बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें- कौन हैं जिया शंकर, जिनका नाम जुड़ रहा है यूट्यूबर अभिषेक संग? सगाई की खबरों के बीच जानें एक्ट्रेस की पूरी कहानी
फैंस को फिलहाल इन दोनों की तरफ से अगली अपटेड का इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Jiya Shankar, Elvish Yadav
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।