
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 12 साल बाद जेनिफर की जिंदगी में प्यार ने दोबारा दस्तक दी है और वो अपने पुराने दोस्त करण वाही संग सात फेरे लेने जा रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों की शादी और डेटिंग को लेकर दावे किए जा रहे हैं। दोनों की शादी की अटकलों ने तूल पकड़ा, तो करण वाही ने इन खबरों पर रिएक्ट किया और इसके पीछे का पूरा सच बताया है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या वाकई 'दिल मिल गए' के डॉ रिद्धिमा और सिद्धांत शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं?

जेनिफर विंगेट और करण वाही की शादी की अटकलें इन दिनों चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दोनों की शादी को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, करण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट करके इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। एक्टर ने अपनी स्टोरी में लिखा, "फ्री के पीआर के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।" इस पोस्ट को फैंस करण और जेनिफर की शादी की अफवाहों से जोड़कर देख रहे हैं और मान रहे हैं कि करण ने घुमा-फिराकर इन बातों को फेक बताया है। इसके अलावा एक लीडिंग मीडिया हाउस ने भी अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि उन्होंने इन अफवाहों को लेकर करण से संपर्क किया था और करण ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे फेक न्यूज बताया।
यह भी पढ़ें- क्या वाकई बालिका वधू फेम Avika Gor बनने वाली हैं मां? मिलिंद चंदवानी ने दिया बड़ा हिंट, बोले- प्लान नहीं किया था!

करण वाही और जेनिफर विंगेट अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साल 2007 में फेमस टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' में डॉ. रिद्धिमा गुप्ता और डॉ. सिद्धांत मोदी का किरदार निभाया था और इस सीरियल में इनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। ये इनके करियर का शुरुआती दौर था। इसके लगभग 14 साल बाद ये दोनों 'रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' वेब सीरीज में भी नजर आए और इस सीरीज में भी इनकी जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया।

जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में 'दिल मिल गए' को-स्टार करण सिंह ग्रोवर संग शादी की थी हालांकि, इनकी शादी ज्यादा नहीं चली और साल 2014 में कपल के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बासु से शादी की थी। इसके बाद से जेनिफर सिंगल हैं और उन्होंने ऑफिशियली किसी के भी साथ अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- बिदाई फेम सारा खान ने रचाई रामायण एक्टर के बेटे से शादी, सालों पहले बिग बॉस हाउस में भी किया था निकाह
जेनिफर विंगेट और करण वाही की शादी की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।